×

बीबीएल टीम सिडनी थंडर टीम में बने रहेंगे शेन वॉटसन, बढ़ाया करार

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की ओर से खेलते हुए आईपीएल-11 फाइनल में शतकीय पारी खेली थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - June 30, 2018 4:34 PM IST

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने सिडनी थंडर टीम के साथ अपना करार बढ़ा लिया है। वॉटसन बिग बैश लीग (बीबीएल) में इस फ्रेंचाइजी के साथ कम से कम अगले दो सीजन तक बने रहेंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-ireland-2nd-t20-ireland-won-the-toss-elected-to-bowl-first-723194″][/link-to-post]

37 साल के वॉटसन ने हाल में संपन्‍न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में गजब का प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने फाइनल में शानदार शतकीय पारी खेल अपनी टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टीम की कप्‍तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे।

वेबसाइट सिडनी थंडर डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक वॉटसन ने कहा, ‘ थंडर के साथ अगले कुछ साल तक बने रहने के लिए मैं उत्‍साहित हूं। पिछले साल मैंने इस टीम के लिए अच्‍छा योगदान दिया था। इसके अलावा मैंने पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अच्‍छा प्रदर्शन किया था।’

पिछले सीजन में वॉटसन थंडर्स की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्‍होंने 37 की औसत से कुल 331 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्‍ट्राइक रेट 139 का रहा।

बकौल वॉटसन, ‘ सिडनी थंडर का हिस्‍सा होना भविष्‍य के लिए ऑस्‍ट्रलियाई क्रिकेटर्स को तैयार करना है। हमारे पास कई युवा प्रतिभाएं हैं। अगले सीजन में हमारी टीम युवाओं की टीम होगी। मैं अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार हूं। उम्‍मीद करता हूं कि थंडर टीम फाइनल में पहुंचे और ट्रॉफी अपने नाम करे।’