BBL: मैक्‍कुलम का अर्धशतक बेकार, मेलबर्न रेनेगेड्स ने हीट टीम को हराया

मेलबर्न रेनेगेड्स के 7 मैचों में 8 अंक हो गए हैं और टीम प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 11, 2019, 02:35 PM IST

Published On Jan 11, 2019, 02:35 PM IST

Last UpdatedJan 11, 2019, 02:35 PM IST

sam-harper (Image: BBL Twitter)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्‍मान शेनवारी (16/3) की शानदार गेंदबाजी के बाद सैम हार्पर (नाबाद56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग में ब्रिस्‍बेन हीट को 8 विकेट से हरा दिया।

पढ़ें: नेशनल स्‍कूल गेम्‍स में दिल्‍ली अंडर-19 क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगी रीति तोमर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रिस्‍बेन हीट की ओर से रखे गए 145 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स टीम ने 26 गेंद बाकी रहते 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज करने में सफल रही। इस जीत से मेलबर्न रेनेगेड्स के 7 मैचों में 8 अंक हो गए हैं और टीम प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से पारी की शुरुआत मैकेंजी हार्वे और मार्कस हैरिस ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। हार्वे 10 रन बनाकर आउट हुए जबकि हैरिस ने 18 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली।

पढ़ें; हार्दिक पांड्या को लेकर परेशान नहीं हैं कोहली, रविंद्र जडेजा होंगे विकल्प

हार्पर ने 40 गेंदों पर 7 चौकों और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। कप्‍तान टॉम कूपर 28 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्‍होंने तीन चौके और एक छक्‍का लगाया।

इससे पहले ब्रिस्‍बेन हीट ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। ओपन ब्रेंडमैक्‍कुलम ने सबसे अधिक 50 रन बनाए जबकि बेन कटिंग ने 20 रन का योगदान दिया। मैक्‍कुलम ने 47 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्‍का लगाया।

मेलबर्न रेनेगड्स की ओर से बॉयस ने दो विकेट लिए जबकि मेनी और विल्‍डरमथ ने एक-एक विकेट चटकाया।

Editor's Pick