• Home
  • News
  • Big blow for Australia ahead of Ashes Series Josh Hazlewood ruled out from Perth Test

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले टेस्ट से बाहर

एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से खेला जाना है, क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 16, 2025, 12:59 PM IST

Published On Nov 16, 2025, 12:59 PM IST

Last UpdatedNov 16, 2025, 12:59 PM IST

Australia test team

Australia test team

Josh Hazlewood ruled out from Perth Test: पैट कमिंस और सीन एबॉट के चोटिल होकर एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई खेमा पहले ही परेशान था, अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से तीन दिन पहले ही बाहर हो गए हैं. हेजलवुड को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान चोट लगी थी.

जोश हेजलवुड अब पर्थ नहीं जाएंगे, जहां एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से खेला जाना है. जोश हेजलवुड की जगह क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज़ माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है. शॉन एबॉट भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, पैट कमिंस पीठ की चोट से उबरने के कारण पहले ही कम से कम पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके थे, ऐसे में हेजलवुड का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शनिवार को स्कैन के बाद हुई पुष्टि

शनिवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के एक बयान में कहा गया, बुधवार को हुए शुरुआती स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव की पुष्टि नहीं हुई थी, हालांकि शनिवार को स्कैन में चोट की पुष्टि हो गई है.

ब्रेंडन डॉगेट का टेस्ट डेब्यू तय

जोश हेजलवुड की चोट का मतलब है कि ब्रेंडन डॉगेट का टेस्ट डेब्यू लगभग तय हो गया है. साउथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डॉगेट पिछले दो मैचों में 13 विकेट लेकर शानदार फॉर्म में हैं. वह इस साल की शुरुआत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए रिजर्व खिलाड़ी थे और चोट के कारण बाहर होने से पहले उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर जाना था. इसके अलावा अब मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड पर और भी ज़्यादा ज़िम्मेदारी होगी.

295 टेस्ट विकेट ले चुके हेज़लवुड ने पिछले महीने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी और शील्ड मैच में भी अच्छी लय में दिखे. पिछले सीजन में, हेजलवुड भारत के खिलाफ पांच में से तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे. 2014 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस और हेज़लवुड के बिना केवल दो बार घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेले हैं, हालांकि दोनों ही मौकों पर टीम ने जीत हासिल की है.

Editors Pick