• Home
  • News
  • Big blow for pat cummins after SRH defeat he fined for slow over rate

पैट कमिंस को लगा दोहरा झटका, पहले मिली करारी हार फिर लगा तगड़ा जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस पर बड़ा जुर्माना लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद कमिंस पर जो जुर्मना लगा है ये उनके लिए जख्म पर नमक की तरह रहा.

Edited By : Saurav Kumar |May 13, 2026, 12:15 PM IST

Published On May 13, 2026, 12:15 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2026, 12:15 PM IST

Pat Cummins Fined

Pat Cummins Fined

Big Blow for Pat Cummins: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मंगलवार की रात किसी बुरे सपने की तरह रही. पहले टीम को गुजरात टाइंट्स के खिलाफ 82 रन से करारी शिकस्त मिली. उसके बाद टीम के कप्तान पैट कमिंस पर भारी जुर्माना ठोका गया है. जी हां पैट कमिंस पर ये जुर्माना स्लोओवर रेट की वजह से लगा है. ऐसे में पैट कमिंस के लिए यह दोहरा झटका रहा है.

कमिंस पर लगा तगड़ा जुर्माना

पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार को बिल्कुल लय में नजर नहीं आई. कमिंस की सेना गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी में तो अव्वल रही लेकिन बल्लेबाजी में वह पीछे रह गई. हालांकि गेंदबाजी के दौरान पैट कमिंस ने थोड़ा ज्यादा वक्त ले लिया और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है. पैट कमिंस पर स्लोओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. पैट कमिंस के लिए यह जुर्माना हार से मिले जख्म पर नमक की तरह रहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स बल्लेबाजी में बुरी तरह हुई फेल

गुजरात के खिलाफ 169 रन का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. सनराइजर्स की टीम बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. टीम का ना तो टॉप ऑर्डर मैच में प्रदर्शन कर सका और ना ही मिडिल ऑर्डर. खासतौर पर रबाडा, होल्डर और सिराज हैदाराबाद के बल्लेबाजों को काफी परेशान करते नजर आए. इसका नतीजा यह रहा कि हैदराबाद की पूरी टीम इस मुकाबले में सिर्फ 86 रन पर सिमट कर रह गई.

हैदराबाद की बल्लेबाजी का बुरे हाल का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि पूरी टीम में से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही ऐसे रहे जो दहाई के आंकड़े को पार कर सके. हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा स्कोर पैट कमिंस ने बनाया उन्होंने मुकाबले में 9 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाए. हैदराबाद की टीम अब इस हार को जल्द से जल्द भूलना चाहेगी और अपने आने वाले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर फिर से दमदार वापसी करने उतरेगी.

Editor's Pick