add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, वानिंडु हसरंगा हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सहमेजबान टीम श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिरन वानिंडु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 6:02 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर वानिंडु हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. रविवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई जिस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. कोलंबो में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने जीत हासिल की थी.

हसरंगा ने इस मैच में 25 रन देकर तीन विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी ने आयरलैंड की पारी को पटरी से उतार दिया. उनके सामने 164 रन का लक्ष्य था. हसरंगा अब टूर्नामेंट में बाकी बचे मैच नहीं खेलेगा. सोमवार को उनका एमआरआई स्कैन किया गया जिसमें उनकी बाएं हैमस्ट्रिंग में काफी बड़ी चोट दिखी. उनकी यह रिपोर्ट यूके में एक विशेषज्ञ ने देखी और उसके बाद ही उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि यह चोट उनकी पिछली चोट से जुड़ी हुई है. हालांकि वही चोट दोबारा नहीं उबरी है. श्रीलंका का यह स्पिनर कई बार चोट से जूझ चुका है. और इस वजह से उनके करियर पर ब्रेक लगता रहा है

श्रीलंका की टीम को आईसीसी ने अभी तक रिप्लेसमेंट की इजाजत नहीं दी है. पर लेग स्पिनर दुशन हेमंता को उनकी जगह मौका मिल सकता है. हेमंता अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और उन मैचों में उनके नाम चार विकेट हैं. उनका इकॉनमी रेट 7.85 का है. श्रीलंका की टीम में कोई रिजर्व स्पिनर नहीं है ऐसे में हेमंता को सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है.

श्रीलंका के लिए हसरंगा का जाना बड़ा नुकसान है. वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हैं. श्रीलंका का अगला ग्रुप मैच 12 फरवरी को पल्लेकल में ओमान के खिलाफ है. और 16 फरवरी को टीम इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. और 19 तारीख को जिम्बाब्वे से उसका आखिरी ग्रुप मैच होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/