• Home
  • News
  • Big Blow for Sunrisers Hyderabad Pacer David Payne Ruled out from IPL 2026 Due to Ankle Injury

IPL 2026: SRH को ढूंढना होगा अब रिप्लेसमेंट प्लेयर का भी रिप्लेसमेंट, IPL 2026 से बाहर हुआ यह पेसर

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है. टीम के पेसर को आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा है. संयोग की बात यह है कि यह खिलाड़ी एक रिप्लेसमेंट के तौर पर आया था.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 16, 2026, 06:35 PM IST

Published On Apr 16, 2026, 06:35 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2026, 06:35 PM IST

David Payne Ruled out of ipl 2026

David Payne Ruled out of ipl 2026

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज डेविड पायने (David Payne) टखने में चोट के कारण IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. टीम ने फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है.

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पायने के बाहर होने की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘डेविड पायने टखने की चोट लगने के बाद टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ज्यादातर घरेलू क्रिकेट में ही खेले हैं डेविड पायने

इंग्लैंड के लिए एकमात्र वनडे मैच खेलने वाले पायने ने अब तक ज्यादातर घरेलू क्रिकेट ही खेला है. वह आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने के बाद उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट एसआरएच की टीम में शामिल किया गया, जिसकी वजह बिग बैश लीग (बीबीएल) में उनका शानदार प्रदर्शन था.

SRH के लिए इस सीजन में सिर्फ दो मैच खेल पाए

डेविड पायने ने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 6 मैचों में 7.95 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे. हालांकि, आईपीएल 2026 में वह छाप छोड़ने में नाकाम रहे. पायने ने आईपीएल 2026 में 2 मैच खेले, जिसमें कुल 30 गेंदें फेंकते हुए 70 रन देकर 2 विकेट निकाले. पायने खुद जैक एडवर्डस के रिप्लेमेंट के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े थे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 35 रन देकर 2 विकेट निकालने के अलावा, उन्होंने इसी मैच में 6 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 2 ओवरों में 35 रन लुटाए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके.

पैट कमिंस जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं

इस बीच, गुरुवार सुबह सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत मिली. कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह जल्द ही टीम में शामिल होंगे. कमिंस के 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने की संभावना है.

कमिंस की गैरमौजूदगी में, ईशान किशन सनराइजर्स टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जिनके नेतृत्व में टीम 5 में से 2 ही मैच जीत सकी है. सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick