• Home
  • News
  • Big Blow of CSK in The Middle of IPL Star Player Jamie Overton Returns Home Due to Injury

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, स्वदेश लौटा स्टार खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की जद्दोजेहद के बीच चेन्नई सुपर किंग्स तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार खिलाड़ी स्वदेश लौट गया है. जेमी ओवरटन जांघ में चोट के चलते अपने देश लौट गए हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 14, 2026, 07:49 AM IST

Published On May 14, 2026, 07:49 AM IST

Last UpdatedMay 14, 2026, 07:49 AM IST

CSK Jamie Overton returns home

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा झटका. स्वदेश लौटे जेमी ओवरटन

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने की कवायद में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन इंजरी के कारण इंग्लैंड अपने घर लौट गए हैं और वह अगले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

इस सीजन में सीएसके की ओर से खेलते हुए ओवरटन का प्रदर्शन शानदार रहा है. ओवरटन ने 10 मुकाबलों में 14 विकेट निकाले हैं और वह सीएसके की तरफ से आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर ओवरटन की इंजरी को लेकर अपडेट दिया. फ्रेंचाइजी ने लिखा, “जेमी ओवरटन को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और वे चोट के आकलन के लिए यूके लौटेंगे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि ओवरटन अगले कितने मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, इस बात की जानकारी सीएसके ने नहीं दी है. चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मुकाबले में जेमी ओवरटन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे थे. उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के बूते सीएसके जबरदस्त वापसी करते हुए एलएसजी को 203 रनों के टोटल पर रोकने में सफल रही थी. ओवरटन ने इस सीजन 17.78 की औसत से विकेट चटकाए हैं, जबकि उनका इकोनॉमी 8.89 का रहा है. गेंद के साथ-साथ ओवरटन ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया है. वह 158 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 136 रन बना चुके हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन खिलाड़ियों की इंजरी से काफी परेशान रही है. बुधवार को सीएसके ने चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद रामकृष्ण घोष की जगह पर कर्नाटक के बल्लेबाजी ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम से जोड़ा है. सीएसके फिलहाल 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है. टीम को अपने अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से शुक्रवार को भिड़ना है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick