इस हिंदू परिवार का इंजमाम उल हक पर बहुत बड़ा अहसान, बचाई थी परिवार की जान

इंजमाम उल हक की तरफ कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों का परिवार बंटवारे से पहले भारत में रहता था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का पुश्तैनी गांव जयपुर में हैं.

Edited By : Vanson Soral |Jun 20, 2023, 06:04 PM IST

Published On Jun 20, 2023, 06:04 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2023, 06:04 PM IST

INZMAMM UL HAQ

TWITTER

भारत का विभाजन मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है. साल 1947 में भारत की आजादी के साथ ही एक नया मुल्क बना जिसका नाम पाकिस्तान रखा गया. बंटवारे के ऐलान के साथ ही करीब 1 करोड़ लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक का परिवार भी शामिल था. हालांकि इंजमाम के परिवार के लिए सुरक्षित पाकिस्तान पहुंचना इतना आसान नहीं था क्योंकि उस समय दोनों तरफ दंगे भड़के हुए थे. इस माहौल में एक भारतीय परिवार मसीहा बनकर आया और इंजमाम के परिवार को सुरक्षित मुल्तान पहुंचाने में मदद की.

दरअसल, इंजमाम उल हक का परिवार बंटवारे से पहले हरियाणा के हिसार जिले में हांसी में रहता था. एक बार जब इंजमाम भारत दौरे पर आए थे तो मोहाली में एक युवक ने उन्हें अपनी मां का फोन नंबर दिया. ये युवक हरियाणा का ही रहने वाला था और उसकी मां का नाम पुष्पा गोयल था. इंजमाम ने फोन नंबर की जानकारी मुल्तान में अपने पिता को दी और तब जाकर उन्हें पता चला कि पुष्पा के परिवार ने ही बंटवारे के वक्त उनके परिवार को अपने घर में शरण दी थी और फिर सही सलामत मुल्तान पहुंचाने में मदद की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत का दौरा समाप्त करने के बाद जब इंजमाम पाकिस्तान लौटे तो उनके दिल में पुष्पा गोयल के लिए सम्मान का भाव था. इसके बाद जब इंजमाम की शादी हुई तो पुष्पा गोयल और उनरे परिवार को खास न्यौता भेजा गया. इजमाम की शादी में पुष्पा शरीक हुई और सालों बाद जाकर दो परिवारों की मुलाकात संभव हो पाई.

इंजमाम उल हक की तरह कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों के परिवारों को बंटवारे के बाद पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का पुश्तैनी गांव जयपुर में हैं. जावेद मियांदाद का परिवार भी बंटवारे से पहले गुजरात के पालनपुर में रहता था.

Editor's Pick