• Home
  • News
  • Big News For MUMBAI INDIANS Hardik Pandya Not Travelled With Team To Raipur for Match Against RCB

आखिर क्या चल रहा है मुंबई इंडियंस के साथ नहीं दिखे हार्दिक पंड्या, RCB के खिलाफ मैच पर सस्पेंस

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की टीम के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए हैं. इस मैदान पर टीम को 10 मई, रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलना है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 06, 2026, 05:08 PM IST

Published On May 06, 2026, 05:08 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2026, 05:08 PM IST

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहले से मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक और बुरी खबर है. टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं. इससे इस मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने की थी मुंबई इंडियंस की कप्तानी

मुंबई इंडियंस की टीम को रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलना है. लेकिन हार्दिक टीम के साथ नहीं गए हैं. और क्या हार्दिक टीम के साथ मैच से पहले जुड़ेंगे इस बात को लेकर भी अभी तक कोई खबर नहीं है. हार्दिक पंड्या इससे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए टीम के पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे. उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी की थी. उस मैच में मुंबई ने जीत हासिल की थी. सूर्यकुमार यादव ने कहा था, ‘उनकी तबीयत आज ठीक नहीं है, तो मैं उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं. लेकिन वैसे वह ठीक हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या हार्दिक के न खेलने के पीछे कोई और कारण?

मुंबई इंडियंस की टीम लगातार हार रही है और पंड्या का प्रदर्शन भी इस सीजन में बहुत अच्छा नहीं रहा है. न वह गेंद से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और न ही बल्ले से योगदान दे पा रहे हैं.

इस भी कुछ लोग ऐसे भी कयास लगाए गए कि क्या हार्दिक पंड्या के न खेलने के पीछे चोट के अलावा कोई भी वजह हो सकती है. इस पर मुंबई इंडियंस के अधिकारियों ने किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है. मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया ‘हार्दिक पंड्या की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से सूर्यकुमार यादव आज के मैच में कप्तान कर रहे हैं.’

हार्दिक पंड्या 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेले थे. इस मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की थी और 18 गेंद पर 23 रन की पारी खेली थी.

कैसा है इस सीजन में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या के खराब प्रदर्शन का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी पड़ा है. बल्ले से वह सिर्फ 146 रन ही बना सके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 136.45 का है. उनकी गेंदबाजी भी बहुत अच्छी नहीं रही है. उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ चार रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने और अगले सीजन के फाइनल तक पहुंचाने वाले हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडिंयस के लिए बतौर कप्तान रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. उनकी कप्तानी में तीन सीजन में मुंबई इंडियंस ने 37 मैच खेले हैं और इसमें से सिर्फ14 जीते हैं और 23 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. उनकी जीत का प्रतिशत सिर्फ 37.83 है.

मुंबई इंडियंस के किस टीम के खिलाफ मैच हैं बाकी

मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त आईपीएल 2026 में 9वें स्थान पर है. टीम ने 10 में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं. टीम के चार मैच बाकी हैं. इसमें से आरसीबी के बाद 14 मई को पंजाब किंग्स, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच है. मुंबई इंडिंयस अगर अपने अगले चारों मैच भी जीत जाती है तो वह 14 अंक तक पहुंच सकती है. लेकिन इनके साथ प्लेऑफ में पहुंचना जरा मुश्किल है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick