• Home
  • News
  • Big Update on MS Dhoni Retirement Suresh Raina give big hint to fans ipl 2026

फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2027 में दिखेगा माही का मैजिक! चिन्ना थाला ने किया कंफर्म

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुरेश रैना ने बड़ी अपडेट साझा की है. रैना ने बताया है कि माही का मैजिक अगले सीजन भी फैंस को देखने को मिल सकता है.

Edited By : Saurav Kumar |May 19, 2026, 10:59 AM IST

Published On May 19, 2026, 10:59 AM IST

Last UpdatedMay 19, 2026, 10:59 AM IST

ms dhoni Retirement

ms dhoni Retirement

Big Update on MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2026 के शुरुआत होने से पहले से फैंस अपने चेहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को खेलते देखने के लिए बेचैन थे. हालांकि आईपीएल की शुरुआत होते ही हर किसी को बड़ा झटका तब लगा जब महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए. इस चोट की वजह से ही धोनी अब तक एक्शन में नहीं दिख पाए हैं. धोनी की चोट पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं.

वहीं धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की खबर भी जमकर हो रही थी. इन्हीं चर्चाओं के बीच धोनी के खास दोस्त और सीएसके के चिन्ना थाला ने माही के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी अपडेट दी है. जिसे जाने फैंस खुश हो जाएंगे. रैना ने धोनी के रिटायरमेंट और उनके अगले सीजन में भागीदारी को लेकर बड़ी बात कही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या अगले सीजन में खेलेंगे धोनी?

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कही है. रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत को लेकर कहा, “मैंने उनसे कहा, ‘आपने आईपीएल 2026 के लिए मिस्ड कॉल दी है. यह मान्य नहीं होगी. आपको अगले साल वापसी करनी होगी.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है’ – मैंने कहा, ‘हम किसी बात पर विश्वास नहीं कर रहे हैं. आपको अगले साल खेलना ही होगा.’ यह उनका निजी फैसला है. मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं. टीम भी फिर से अच्छी तरह एकजुट हो रही है”

रैना द्वारा दी गई जानकारी के बाद सबको यही लग रहा है कि माही का मैजिक फैंस को अगले सीजन हर हाल में देखने को मिलेगा. फैंस भी यही चाहते हैं कि धोनी पूरी तरह फिट हो जाए और अगले सीजन बल्ले से जबरदस्त धमाका करें.

कैसा रहा है धोनी का आईपीएल करियर?

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने अपने करियर में अबतक 278 मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में उनके बल्ले से नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 5439 रन निकले हैं. धोनी ने 5 बार सीएसके को चैंपियन बनाया हैं. उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी के फैन क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर फैंस तक हैं. माही को मैदान पर देख फैंस खुशी से दीवाने हो जाते हैं. फैंस तो यही प्रार्थना कर रहे हैं कि धोनी फिलहाल संन्यास नहीं ले और आईपीएल में अपना जलवा बिखेरना बरकरा रखें.

Editor's Pick