Vijay Hazare Plate Group: 1 रन और चार विकेट, बिहार के इस गेंदबाज ने फाइनल में गर्दा उड़ा दिया
Vijay Hazare Plate Group: 1 रन और चार विकेट, बिहार के इस गेंदबाज ने फाइनल में गर्दा उड़ा दिया
बिहार के पेसर शब्बीर कुमार ने एक ओवर में चार विकेट लेकर अपनी टीम को विजय हजारे प्लेट ग्रुप में कमाल की स्थिति में पहुंचा दिया.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 6, 2026 12:02 PM IST
मंगलवार को बिहार के पेसर शब्बीर खान ने कमाल कर दिया. विजय हजारे प्लेट ग्रुप के फाइनल मैच में उन्होंने मणिपुर के खिलाफ हैटट्रिक ले ली. रांची में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में शब्बीर ने शुरुआती ओवरों में ही कामयाबियां अपने नाम कीं.
अपने पहले ही स्पैल में घातक गेंदबाजी से शब्बीर ने मणिपुर की पारी को रफ्तार पकड़ने से पहले ही पस्त कर दिया. मणिपुर की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी. लेकिन बोर्ड पर 5 रन ही जुड़े थे कि शब्बीर खान ने टीम को पहला झटका दिया. उन्होंने अपने पहले और मैच के चौथे ओवर में कर्णजीत को बोल्ड किया.
हालांकि इसके बाद अपने अगले ओवर में उन्होंने जो तबाही मचाई उसने तो मणिपुर को हक्का-बक्का कर दिया. एक ही ओवर में उन्होंने चार विकेट लिए. इस ओवर में शब्बीर ने सिर्फ एक रन दिया.
पारी के पांचवें ओवर में शब्बीर ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर मणिपुर की टीम को पटरी से उतार दिया. पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर शब्बीर ने लैंगलोनयाम्बा कीशेआन्गबन (Langlonyamba Keishangbam) को आउट किया. इसकी अगली गेंद पर उन्होंने खान्गेमब संतोष और फिर जॉनसन सिंह का विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियोजीत सिंह का विकेट लिया. ये सभी विकेट 19 के स्कोर पर ही गिरे.
बिहार के 28 साल के इस पेसर ने अपने अगले ओवर में जेमसन का भी शिकार किया. कुल मिलाकर यह उनका छठा विकेट रहा. शब्बीर अभी तक इस मैच में छह विकेट ले चुके हैं.
TRENDING NOW
28 साल के शब्बीर खान बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इस मैच से पहले उन्होंने तीन फर्स्ट-क्लास मैच और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने क्रमश: तीन और चार विकेट लिए हैं. वहीं बल्ले से 28 और 74 रनों का योगदान दिया है. वह मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी में भी हाथ आजमा सकते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.