पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं: राजीव शुक्‍ला

भारत और पाकिस्‍तान की टीमें केवल आईसीसी इवेंट और एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 18, 2019, 09:17 PM IST

Published On Feb 18, 2019, 09:17 PM IST

Last UpdatedFeb 18, 2019, 09:17 PM IST

India-Pakistan (File Photo) © Getty Images

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच बिगड़े माहौल को देखते हुए आईपीएल कमिश्‍नर राजीव शुक्‍ला ने ये साफ कर दिया है कि फिलहाल दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की कोई संभावना नहीं है। हालांकि विश्‍व कप 2019 में दोनों टीमों के बीच मैच नहीं खेले जाने पर उन्‍होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जेपी डुमिनी के खेलने पर संशय बरकरार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्‍ला ने कहा, “मेरा मानना है कि खेल को सभी चीजों से ऊपर तरजीह दी जानी चाहिए, लेकिन अगर कोई देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हो तो निश्चित तौर पर इससे खेलों पर असर पड़ेगा ही। इस मामले में हमारी स्थिति एक दम साफ है। जबतक सरकार हमें इजाजत नहीं देगी हम पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने वाले।”

पढ़ें: कोच शास्त्री के बाद एमएसके प्रसाद ने कहा, नंबर-4 पर खेल सकते हैं विराट कोहली

राजीव शुक्‍ला से विश्‍व कप 2019 में पाकिस्‍तान के साथ होने वाले मैच पर भी सवाल पूछा गया। उन्‍होंने कहा, “इस बारे में अभी हम कुछ नहीं कह सकते हैं। विश्‍व कप अभी काफी दूर है। हम देखते हैं इसपर क्‍या हो सकता है।”

राजीव शुक्‍ला ने कहा, “ये भारत के लोगों का गुस्‍सा है जो इस तरह बाहर आ रहा है। अगर भारत पर हमला होगा तो जाहिर सी बात है लोग इसी तरह का रिएक्‍शन देंगे। पाकिस्‍तान को आतंकवाद का समर्थन नहीं करना चाहिए। हमारे पास पाकिस्‍तान के खिलाफ ढेरो सुबूत हैं।”

14 फरवरी को जम्‍मू से श्रीनगर के लिए जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 40 से ज्‍यादा जवान शहीद हो गए थे।

Editor's Pick