- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Billy Stanlake looks for domestic JLT one-day Cup for revival after poor Australia A tour
नाकामियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्टेनलेक
चतुष्कोणीय सीरीज में विकेट के लिए तरसते रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टेनलेक।
Published On Aug 30, 2018, 09:51 PM IST
Last UpdatedAug 30, 2018, 09:51 PM IST
Billy Stanlake © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं। स्टेनलेक का प्रदर्शन चतुष्कोणीय सीरीज में अच्छा नहीं रहा था। इस सीरीज में वो ऑस्ट्रेलिया ए टीम की ओर से खेल रहे थे।
इस तेज गेंदबाज का कहना है कि वो आगामी घरेलू जेएलटी वनडे कप में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं। स्टेनलेक ऑस्ट्रेलिया के उदीयमान तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्हें जुलाई में जिम्बाब्वे में खेली गई ट्राई सीरीज में टीम में जगह दी गई थी।
स्टेनलेक ने ट्राई सीरीज के 5 मैचों में कुल 7 विकेट लिए थे जिसमें मेजबान टीम के खिलाफ 8 रन देकर 4 विकेट भी शामिल था। ट्राई सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टेनलेक चतुष्कोणीय सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और उन्होंने इस दौरान 3 मैच खेले लेकिन उन्हें एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ।
जेएलटी कप का आयोजन 16 सितंबर से होगा। स्टेनलेक इस टूर्नामेंट में क्वींसलैंड बुल्स की ओर से खेलेंगे। क्वींसलैंड का पहला मुकाबला विक्टोरिया से होगा।
वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक स्टेनलेक ने कहा, ‘ मेरे लिए सबसे निराशाजक ये है कि मैं विकेट नहीं ले सका। टीम में मेरी पहली प्राथमिकता विकेट लेना है। नई गेंद से विकेट लेना मेरी पहली प्राथमिकता है। ट्रेनिंग में मैं अच्छा कर रहा हूं। आप हमेशा कुछ सीखते हैं। मैं अपनी लय हासिल करने की कोशिश करूंगा और आगामी वनडे कप में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। ‘