- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Birthday special: When Rahul Dravid became the biggest nightmare for Shoaib Akhtar
Birthday Special: दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज को द्रविड़ से लगता था डर
शोएब अख्तर आज 43 साल के हो गए हैं। फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
Published On Aug 13, 2018, 04:46 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2018, 04:46 PM IST
Shoaib Akhtar (File Photo) © Getty Images
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गेंदबाजी की रफ्तार का कहर बड़े-बड़े खिलाड़ियों में रहा है। वो दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर जाने जाते हैं। साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शोएब अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। ये आज भी क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गति की गेंद है। बेहद कम ऐसे गेंदबाज हैं जो इस रफ्तार के आसपास गेंदबाजी कर पाए हैं।
केवल राहुल द्रविड़ के पास है शोएब अख्तर का तोड़
रफ्तार के कहर के कारण ही शोएब अख्तर को रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिससे शोएब अख्तर को भी डर लगता है। उसका नाम है राहुल द्रविड़। आज शोएब अख्तार का 43वां जन्मदिन है। आज हम राहुल द्रविड़ से जुड़े शोएब अख्तर के इसी किस्से को साझा कर रहे हैं।
He’s regarded as the fastest bowler of all time, reaching a top speed of 161.3kmph, and claimed 444 international wickets.
Happy birthday to the Rawalpindi Express, @shoaib100mph pic.twitter.com/plte6FogUa
— ICC (@ICC) August 13, 2018
शोएब अख्तर ने वेबसाइट विजडम से बातचीत के दौरान कहा था, “राहुल द्रविड़ हमेशा से ही मेरे लिए सबसे बड़ी मुसीबत की तरह रहा है। वो मुझे काफी बोर भी करता था। वो अकेला ऐसा बल्लेबाज था जो मुझे एक तरह से धमकाता था।” शोएब अख्तर ने कहा, “मैं काफी मेहनत से पवेलियन एंड से भागता हुआ आता। राहुल ज्यादा चिंता किए बिना गेंद को डिफेंस कर देते।”
सचिन ने बनाया सुपर स्टार, राहुल बना रहा बुरा सपना
शोएब ने कहा, “भले ही सचिन तेंदुलकर का विकेट निकालने के कारण मैं दुनिया की नजर में सुपरस्टार बना हूं, लेकिन राहुल द्रविड़ हमेशा से ही मेरे लिए बुरे सपने की तरह रहा है।” शोएब ने साल 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी। शोएब साल 2010 तक क्रिकेट जगत में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 178, वनडे में 247 तो टी-20 में 19 विकेट अपने नाम किए।