Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 22, 2025 6:52 PM IST

साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैचों के लिए मंगलवार को बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारत ए टीम का ऐलान किया था, इस टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को जगह नहीं दी गई, जिसे लेकर राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इसे लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी, वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर सवाल उठाए हैं.
शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, क्या सरफराज खान को उसके उपनाम की वजह से टीम में जगह नहीं दी गई? सिर्फ पूछ रही हूं। इस मुद्दे पर गौतम गंभीर का स्टैंड होगा, ये भी हम जानते हैं. अपने पोस्ट के माध्यम से शमा ने कहीं न कहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है.
शमा मोहम्मद के पोस्ट की भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आलोचना की है, पूनावाला ने एक्स पर लिखा, यह महिला और उनकी पार्टी बीमार हैं, रोहित शर्मा को मोटा कहने के बाद, अब वह और उनकी पार्टी हमारी क्रिकेट टीम को भी सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहती हैं, देश का बंटवारा करके मन नहीं भरा क्या ? उसी टीम में मोहम्मद सिराज और खलील अहमद खेलेंगे, भारत को सांप्रदायिक और जातिगत आधार पर बांटना बंद करो.
एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- सरफराज खान को इंडिया ए के लिए भी क्यों नहीं चुना गया ?
शमा को इससे पहले मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मोटा खिलाड़ी और सबसे बेकार कप्तान कहने पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था.
सरफराज ने आखिरी बार भारत ‘ए’ के लिए कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 92 रनों की शानदार पारी खेलकर सबको प्रभावित किया था. 27 वर्षीय यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहा है, पिछले पांच सालों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत 110.47 रहा है, जिसमें पांच अर्धशतक और 10 शतक शामिल हैं, और उन्होंने 2,541 रन बनाए हैं, भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल नवंबर में वह खेले थे, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में सरफराज ने शतक लगाया था. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इंडिया ए टीम में सरफराज खान को जगह न दिए जाने की वजह इंजरी को बताया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
