add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026: IPL के लिए छोड़ा पीएसएल, केकेआर से जुड़े ब्लेसिंग मुजरबानी, मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे

ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे. मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9.20 करोड़ में खरीदा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 13, 2026 8:56 PM IST

आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है. आईपीएल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक बार फिर बेइज्जती हुई है. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से अलग होने का फैसला लिया है. वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. केकेआर ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है. ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी-20 वर्ल्ड कप में भी काफी प्रभावित किया था और खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने कहर बरपा दिया था.

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शमर जोसेफ के स्थान पर टीम में शामिल किया था. उनका पीएसएल खेलना तय था, जिसका आयोजन 26 मार्च से होना है. मगर जिम्बाब्वे का यह गेंदबाज अब पीएसएल की जगह आईपीएल में खेलता नजर आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 75 लाख के बेस प्राइस में केकेआर में शामिल किए गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर ने एक बयान में कहा, केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया है, छह फुट आठ इंच के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी तेज बाउंस और पारी के अहम हिस्से में विकेट निकालने की काबिलियत के लिए मशहूर है. बयान में आगे कहा गया है कि मुजरबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है, उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन पर तीन विकेट रहा है.

मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे मुजरबानी

ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे. मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9.20 करोड़ में खरीदा था, मगर बांग्लादेश में हिंदूओं के साथ हिंसा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विरोध शुरू हो गया और उन्हें आईपीएल से बाहर करने की मांग होने लगी. इसके बाद बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया.

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को किया था पस्त

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाया था. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर चार विकेट लिए थे, जिससे जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया था. मुजरबानी ने छह मैच में 13 विकेट चटकाए थे और वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे थे.