- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Blind Cricket: Dominant India complete series sweep Jamaica
ब्लाइंड क्रिकेट: आखिरी टी20 में जीत हासिल कर भारत ने जमैका को किया क्लीन स्वीप
भारतीय ब्लाइंड टीम ने जमैका को 3-0 से वनडे और 2-0 से टी20 सीरीज में हराया।
Published On Jul 28, 2019, 08:39 AM IST
Last UpdatedJul 28, 2019, 08:39 AM IST
भारतीय ब्लाइंड टीम (Getty images)
भारतीय ब्लाइंड टीम ने किंग्सटन में खेले गए दूसरे और आखिरी टी20 मैच में जीत हासिल कर जमैका को सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारतीय टीम ने पहले ही वनडे सीरीज में 3-0 से जीती थी और अब टी20 सीरीज में 2-0 से कब्जा कर भारतीय टीम ने पूरा दौरा क्लीन स्वीप किया।
दूसरी टी20 मैच में टॉस जीतकर जमैका टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाज दीपक मलिक ने दूसरे ओवर में तीन विकेट निकालकर विपक्षी टीम को 9/3 के स्कोर पर ला खड़ा किया।
यहां से ग्रेगरी स्टीवर्ट और ग्राहम की 113 रनों की शानदार साझेदारी ने जमैका टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मेजबान टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए।
COA की टाइटल स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया पर BCCI अधिकारियों ने उठाए सवाल
7.4 की रन रेट से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मैच खत्म करने की जल्दी में थे और पहली ही गेंद से धमाकेदार शुरुआत की। सुनील रमेश ने जमैका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने सीरीज का अपना दूसरा शतक जड़ा और भारत को 11 ओवर बाकी रहते 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर:
जमैका: 20 ओवर में 147/6 | स्टीवर्ट 51 * (64) ग्राहम 32 (47) | दीपक मलिक 4/25 जॉन डेविड 1/11
भारत: 8.5 ओवर में 149/0 | सुनील रमेश 101 * (40) अजय 30 (21) |
मैन ऑफ द मैच: सुनील रमेश