ब्लाइंड क्रिकेट: टीम इंडिया ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप

भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम ने आखिरी टी20 मैच में 10 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 22, 2018, 05:47 PM IST

Published On Oct 22, 2018, 05:47 PM IST

Last UpdatedOct 22, 2018, 05:47 PM IST

Team India © IANS (file photo)

भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम ने फरीदाबाद में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टी20 मैच में दस विकेट से आसान जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया श्रीलंका को क्लीन स्वीप पर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर लिया।

आखिरी टी20 मैच में भारत के कप्तान अजय रेड्डी ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारतीय गेंदबाजों ने सीरीज में एक बार फिर सटीक गेंदबाजी की और मेहमान टीम को 153/8 के स्कोर पर रोक दिया। श्रीलंका की ओर से देसप्रिया ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान रेड्डी ने 20 रन देकर 2 विकेट झटके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

159 के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों दीपक मलिक और कप्तान अजय रेड्डी ने बबिना कोई विकेट खोए 14 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। मलिक ने जहां 88 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान रेड्डी ने भी 53 रन बनाकर अर्धशतक जड़ा। मैन ऑफ द मैच का खिताब दीपक मलिक को मिला।

 

Editor's Pick