कप्तान अजय रेड्डी के दोहरे शतक के दम पर भारत ने जमैका को हराया

अजय रेड्डी के दोहरे शतक और शानदार चार विकेट हॉल की मदद से भारत ने जमैका को 179 रन के अंतर से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 22, 2019, 08:58 AM IST

Published On Jul 22, 2019, 08:58 AM IST

Last UpdatedJul 22, 2019, 08:58 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम (PTI)

सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही जमैका ने करो या मरो के मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया।। जमैका के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराया और शुरुआती ओवरों में भारत के दो विकेट लिए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो शानदार था।

भारतीय कप्तान अजय रेड्डी ने दुर्गा राव के साथ पारी को संभाला। रेड्डी ने बाउंड्री जड़ी, शतक लगाया और फिर दोहरा शतक बनाकर रिकॉर्ड जड़ा। रेड्डी और राव की जोड़ी ने 393 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई की और भारत ने केवल दो विकेट के नुकसान पर 415 रन बना लिए। हालांकि आसमान में बादल छाने के बाद मैच को 33 ओवर पर ही रोक दिया गया। और जमैका टीम को जीत के लिए इतने ही ओवरों में 416 का असंभव लक्ष्य हासिल करना था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमने अंबाती रायडू के खिलाफ कुछ नहीं किया: एमएसके प्रसाद

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जमैका टीम ने लगातार विकेट खोए। वहीं दोहरा शतक जड़ने के बाद कप्तान रेड्डी ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। रेड्डी ने चार विकेट हासिल किए और जमैकन टीम को 236 रन पर ऑलआउट किया।

भारतीय टीम ने 179 के बड़े अंतर से ये मैच जीता और 2-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त बनाई। इस मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक मिलेगा। और फिर बुधवार को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर: भारत: 33 ओवर में 415/2। अजय 214 * (112) दुर्गा 134 * (87), स्टीवर्ट 1/40

जमैका: 31.5 ओवर में 236। शिम 47 (37) स्टीवर्ट 40 (50) रन 34 (31), अजय 4/29 सुनील 1/12 अमोल 1/25

Editor's Pick