- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Blind Cricket World Cup: India beat Pakistan by 2 wickets to win their 2nd title
दृष्टिबाधित विश्व कप: पाकिस्तान को 2 विकेट से मात देकर टीम इंडिया ने दूसरा खिताब जीता
भारतीय बल्लेबाज अजय रेड्डी ने शानदार अर्धशतक बनाया।
Published On Jan 20, 2018, 08:21 PM IST
Last UpdatedJan 20, 2018, 08:21 PM IST
टीम इंडिया ने दृष्टिबाधित विश्व कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने यूएई में आयोजित दृष्टिबाधित विश्व कप के पांचवें सीजन में अपने सारे लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। शारजाह में खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान के दिए 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के बल्लेबाजों सुनील रमेश और अजय रेड्डी ने टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से बदर मुनीक, रियासत खान और निसार अली ने बड़ी पारी खेली, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने 308 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुनीर ने शानदार अर्धशतक बनाया, वहीं रियासत अली ने 48 और निसार अली ने 47 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से पाकिस्तान ने 27 ओवर में ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया था। पाक टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआता अच्छी रही। हालांकि एक समय टीम इंडिया 271 पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी। ओर से सुनील और कप्तान अजय रेड्डी ने पारी को संभाला। कप्तान अजय ने 62 रनों की शानदान पारी खेली। जिसकी मदद से भारतीय टीम ने पाक को 2 विकेट से करीबी मात देकर दूसरे विश्व कप खिताब पर कब्जा किया।