- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Board President XI vs New Zealand, warm-up Match: BCCI replaces Rahul Chahar with Deepak Chahar
बीसीसीआई ने सुधारी गलती, दीपक चाहर की जगह राहुल चाहर को टीम में दी जगह
बीसीसीआई ने मंगलवार को मीडिया रिलीज में हुई गलती को स्वीकारते हुए लिखा, "अनजाने में लिख दिया गया कि दीपक चाहर न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में खेलेंगे।"
Published On Oct 04, 2017, 10:31 AM IST
Last UpdatedOct 04, 2017, 10:31 AM IST

अगले कुछ दिनों में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। ऐसे में प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया की बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करेगी। इसी बावत हाल ही में बीसीसीआई ने टीम का चयन किया जिसमें उन्होंने राजस्थान के मीडियम पेसर दीपक चाहर का नाम शामिल किया। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने दीपक का नाम लिस्ट से हटा दिया और उनके कज़िन राहुल चाहर का नाम शामिल कर दिया, राहुल एक लेग स्पिनर हैं। दरअसल, बीसीसीआई ने सोमवार को एक रिलीज भेजी थी जिसमें उन्होंने बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की टीम में दीपक का नाम शामिल किया था।
इसके चलते कई लोगों ने सिलेक्शन पर सवाल उठा दिए। वह इसलिए क्योंकि दीपक का हाल फिलहाल में प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। बाद में चयनकर्ताओं को एहसास हुआ कि वे तो राहुल को चुनना चाहते थे, जो मौजूदा समय में इंडिया की अंडर-19 टीम के सदस्य हैं और उन्होंने इंग्लैंड दोरे में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
वैसे यह समझा जा सकता है कि क्योंकि चयनकर्ता सर नेम को लेकर भ्रमित हो गए और गलत नाम चुन डाला। बीसीसीआई ने मंगलवार को मीडिया रिलीज में हुई गलती को स्वीकारते हुए लिखा, “अनजाने में लिख दिया गया कि दीपक चाहर न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में खेलेंगे। बल्कि राहुल चाहर इस टीम का हिस्सा होंगे जो सीसीआई, मुंबई में दो मैच खेलेगी।” [ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने उठाया अपनी लव लाइफ से पर्दा]
वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले शुभमान गिल इंडिया ए से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अंकित बावने जिन्होंने अनाधिकारिक टेस्ट में 162 रन बनाए थे, वह टीम का हिस्सा पहले तीन मैचों के लिए भी होंगे। पहले उन्हें टीम में आखिरी दो मैचों के लिए शामिल किया गया था। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने अंतिम दो वनडे मैचों के लिए दीपक हुड्डा का नाम भी शामिल किया है।