- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Board President’s XI vs England Lions: Ishan Kishan unbeaten 40 to enable BPXI reach 134/5 on Day 1
प्रैक्टिस मैच: इशान किशन की पारी ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश को संभाला
बोर्ड अध्यक्ष एकादश पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड लायंस से 11 रन पीछे है और उसके पांच विकेट बचे हुए है।
Published On Feb 03, 2019, 07:46 PM IST
Last UpdatedFeb 03, 2019, 07:46 PM IST
ishan-kishan © PTI (file image)
कप्तान इशान किशन की नाबाद 40 रन से बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 134 रन बनाए।
पढ़ें: तेवतिया और मनदीप के शानदार प्रदर्शन से ‘डीवाई पाटिल ए’ बना चैंपियन
बोर्ड एकादश पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड लायंस से 11 रन पीछे है और उसके पांच विकेट बचे हुए है।
इससे पहले इंग्लैंड लायंस ने अपनी पहली पारी 60 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाकर घोषित कर दी। अंकित राजपूत बोर्ड एकादश के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर चार विकेट लिए।
पढ़ें: ‘हमारी कोशिश बिना विकेट गंवाए 30वें ओवर तक मैच लेकर जाने की थी’
लायंस के लिए सैम हेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज मैक्स होल्डन ने 38 रन बनाए। कप्तान सैम बिलिंग्स बिना खाता खोले आउट हो गए।
बोर्ड एकादश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सात रन पर दोनों सलामी बल्ले ध्रुव शोरी (पांच रन) और रिकी भुई (शून्य) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अक्षत रेड्डी (14) और सिद्देश लाड (27) ने 35 रन की साझेदारी की।
किशन ने प्रियम गर्ग (26) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को इंग्लैंड लायंस के स्कोर के करीब पहुंचाया।
(इनपुट-एजेंसी)