- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bollywood actor Kamal R Khan slams Rishabh Pant’s poor batting on twitter
'जो पिच पर लोट जाता है वो क्या खाक बैटिंग करेगा', ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का बॉलीवुड एक्टर ने उड़ाया मजाक
ऋषभ पंत के बल्ले से 5 मैचों की T20I सीरीज में 29, 5, 6 और 17 रन का स्कोर आया है। यही नहीं, IPL 2022 में भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रुप में पंत का बल्ला खामोश रहा।
Published On Jun 18, 2022, 07:11 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2022, 07:11 PM IST
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 5 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं और अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में खेले जाने वाले आखिरी और 5वें मैच से होगा। भारतीय टीम सीरीज के चौथे मैच में बड़ी जीत हासिल करने में सफल रही लेकिन कप्तान पंत अपने लगातार खराब प्रदर्शन के कारण फैंस के निशाने पर आ गए।
चौथे मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज 23 गेंदों पर सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस सीरीज में ये लगातार चौथी बार है जब पंत रन बनाने में फेल हुए हैं। पंत की खराब बल्लेबाजी से फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) भी खासे नाराज हैं। कमाल आर खान ने ट्विटर पर पंत की खराब बैटिंग पर जोरदार तंज कसा है।
कमाल आर खान ने ट्विटर पर पंत की बैटिंग पर तंज कसते हुए लिखा, “मैं सच में समझ नहीं पा रहा हूं कि पंत इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के सदस्य कैसे हो सकते है? जो खिलाड़ी हर गेंद पर पिच पर लेट जाता हो, वो अच्छा खिलाड़ी कैसा हो सकता है?”
I really can’t understand that how Rishabh Pant can be a member of international cricket team? Jo player har Ball Par, Pitch Par Lot Jata Ho, woh accha player Kaise Ho Sakta hai?
— KRK (@kamaalrkhan) June 17, 2022
गौरतलब है कि ऋषभ पंत के बल्ले से 5 मैचों की T20I सीरीज में 29, 5, 6 और 17 रन का स्कोर आया है। यही नहीं, IPL 2022 में भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रुप में पंत का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 14 मैचों में 30.91 की औसत से सिर्फ 340 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया। पंत की तरह दिल्ली का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।