बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के क्रश हैं शाहिद अफरीदी

अफरीदी ने साल 1996 में अपनी पहली ही सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था।

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 07, 2017, 01:03 PM IST

Published On Oct 07, 2017, 01:03 PM IST

Last UpdatedOct 07, 2017, 01:03 PM IST

शाहिद अफरीदी  © AFP
शाहिद अफरीदी © AFP

शाहिद अफरीदी हमेशा से ही खूबसूरत लेडीज के क्रश रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने बताया है कि वह अफरीदी की बहुत बड़ी फैन रही हैं और वह उनके क्रश हैं। उन्होंने एक ईवेंट में बताया, “मैं अफरीदी की पहले ही मैच से फैन रही हूं। मुझे लगता कि वह उस समय 16 साल के थे। और 32 या 35 गेंदों में शतक लगाया था।”

अफरीदी ने साल 1996 में अपनी पहली ही सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था। यह रिकॉर्ड 18 सालों तक नहीं तोड़ा जा सका। साल 2014 में न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन ने 36 गेंदों में शतक लगाते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ा था। बाद में साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक लगाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जरीन ने कहा कि वह अफरीदी के लुक्स और बालों की बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि अफरीदी से मुलाकात सपने के सच होने जैसा था। अफरीदी हमेशा से अपने लुक्स को लेकर खूबसूरत लेडीज के बीच चर्चा में रहे हैं। अफरीदी पाकिस्तान के लिए साल 1996 से 2016 तक खेले। इस दौरान उन्होंने 398 वनडे में 8,064 रन बनाए। साथ ही 351 छक्के लगाए। वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।  [ये भी पढ़ें: रांची टी20 (प्रिव्यू): टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ आगाज पर]

इसके अलावा उन्होंने 98 अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1,405 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 73 छक्के लगाए। अफरीदी के नाम वनडे में 395 विकेट हैं। वहीं टी20 में 97 विकेट हैं। अफरीदी ने अपने करियर में सिर्फ 27 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 1,716 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 48 विकेट भी झटके। अफरीदी ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Editor's Pick