- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Border Gavaskar trophy kl rahul is fully fit ready to replace rohit sharma in perth test
BGT: भारत के लिए गुड न्यूज, रोहित का रिप्लेसमेंट पूरी तरह फिट; पर्थ में धमाल मचाने को तैयार
पर्थ टेस्ट के पहले भारत के लिए गुड न्यूज आई है. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल पूरी तरह से फिट हो गए हैं.
Published On Nov 17, 2024, 04:17 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2024, 04:17 PM IST
Image Credit: X
KL Rahul Fitness Update: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में सलामी बल्लेबाजी करने के दावेदार माने जा रहे केएल राहुल अपनी चोट से पूरी तरह उबर गए हैं.
केएल राहुल को दाहिन हाथ की कोहनी में चोट लगी थी. चोट के बाद केएल के पहले टेस्ट से बाहर होने की खबर भी सामने आ रही थी. हालांकि इन खबरों पर आज केएल राहुल ने ब्रेक लगा दिया है. राहुल आज बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. राहुल की प्रैक्टिस ने फैंस को बड़ी खुशी दी है.
राहुल हुए पूरी तरह फिट
दरअसल, कुछ दिन पहले केएल राहुल को बल्लेबाजी के अभ्यास के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद कोहनी पर लगी थी. इस चोट के बाद राहुल दर्द में भी नजर आए थे. हालांकि इस चोट से राहुल उबर गए हैं. राहुल का फिट होना भारत के लिए अच्छी खबर हैं. भारतीय टीम अब पर्थ टेस्ट में अपने इस भरोसेमंद बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है.
केएल राहुल को पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट का पहला दावेदार माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित के पर्थ टेस्ट के दौरान उपलब्ध रहने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वह टीम के साथ इस टेस्ट के पहले जुड़ पाएंगे या नहीं अभी तक ये साफ नहीं है. इसे देखते हुए ही राहुल को बैकअप ओपनर के रूप में देखा जा रहा है.
गिल पर्थ टेस्ट से होंगे बाहर
केएल राहुल का फिट होना भारत के लिए जहां अच्छी खबर है तो दूसरी ओर टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. गिल प्रैक्टिस के दौरान अपना अंगूठा फ्रैक्चर कर बैठे हैं. ऐसे में गिल पर्थ टेस्ट के पहले खुद को फिट नहीं कर पाएंगे. गिल का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. फैंस यही चाहते हैं कि गिल जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाए और मैदान पर धमाल मचाए.