VIDEO: चोटिल धवन ने युवी का चैलेंज पूरा करने के लिए उठाया बल्‍ला

विश्‍व कप के दौरान धवन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे।

Edited By : Press Trust of India |Jul 18, 2019, 07:46 PM IST

Published On Jul 18, 2019, 07:46 PM IST

Last UpdatedJul 18, 2019, 07:46 PM IST

Shikhar Dhawan @ AFP

Shikhar Dhawan @ AFP

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले महीने विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद पहली बार बल्ला पकड़ा लेकिन वह अब भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। धवन को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ‘बॉटलकैपचैलेंज’ के लिये नामित किया जिसके बाद इस बल्लेबाज ने बल्ला पकड़ा।

धवन के अलावा युवराज ने ब्रायन लारा, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को भी यह चुनौती दी। धवन ने क्लीप ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘युवी पाजी, यह मेरा ‘बॉटलकैपचैलेंज’ है। चोट के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘बॉटलकैपचैलेंज’ इस समय सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें चुनौती दिये जाने वाले को बोतल का ढक्कन हाथ लगाये बिना खोलना होता है। कई जानी मानी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया है जिसमें क्रिकेटर भी शामिल हैं।

Editor's Pick