- Home
- News
- Bowling coach Courtney Walsh hopeful of Mustafizur Rahman regaining top form in the Asia Cup
कोच वाल्स को एशिया कप में मुस्ताफिजुर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
यूएई में 15 सितंबर से होगा एशिया कप का आयोजन।
Published On Sep 08, 2018, 09:29 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2018, 09:29 PM IST
Courtney Walsh with Mustafizur Rahman © AFP
बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच कर्टनी वाल्स ने आगामी एशिया कप में तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के शानदार गेंदबाजी के प्रति आश्वस्त हैं। वाल्स ने मुस्ताफिजुर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टॉप फॉर्म में रहने की उम्मीद जताई है।
एशिया कप का आयोजन 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा।
वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक वाल्स ने कहा, ‘ वह (मुस्ताफिजुर) इस टूर्नामेंट में अच्छी लय में आ रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। यदि वो चोटिल नहीं होते हैं तो वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’
बांग्लादेशी टीम एशिया कप में 15 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी। बांग्लादेश को श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
बकौल वाल्स, ‘ उनके (मुस्ताफिजुर) पास बेहतरीन कौशल है। मुझे लगता है कि वो हमेशा आपको अपने प्रदर्शन से उपर रखते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वो जब एशिया कप में खेलेंगे तो वो शानदार फॉर्म में होंगे।’
हर ग्रुप से दो टीमें सेकंड राउंड में पहुंचेंगी जिसे सुपर फोर के नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश का पहला लक्ष्य सुपर फोर में जगह बनाना होगा। वाल्स ने यूएई की विकेट को फ्लैट बताया।
उन्होंने कहा, ‘ मुझे नहीं लगता कि ये विकेट तेज गेंदबाजों के लिए परफेक्ट है। दुबई और अबु धाबी का विकेट फ्लैट है।’
आईपीएल में चोटिल हो गए थे
आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए मुस्तफिजुर रहमान चोटिल हो गए थे। उनकी पैर की उंगली में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वो देहरादून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।