This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने Rishabh Pant को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-जब वह क्रीज पर होते हैं तो मुझे...
रिषभ पंत बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में छठे नंबर पर उतरकर 40 गेंदों पर 29 रन बनाए
Written by India.com Staff
Last Published on - December 28, 2020 3:21 PM IST

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) की जमकर प्रशंसा की है. मैक्ग्रा ने कहा है कि पंत के खेलने का स्टाइल उन्हें हमवतन दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) की याद दिलाता है.
अपने छोटे से करियर में पंत ने विकेट के पीछे अपनी स्किल से सबकों प्रभावित किया है लेकिन बतौर बल्लेबाज कई मौकों पर उन्होंने निराश किया है. कई मौके मिलने के बावजूद पंत अब तक अपनी जगह टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में अलग अलग फॉर्मेट में पक्की नहीं कर सके हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच में पंत को पहली पारी में छठे नंबर पर उतारा गया जिसमें वह 40 गेंदों पर 29 रन ही बना सके. अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे.
TRENDING NOW
मैक्ग्रा ने सोनी स्पोटर्स नेटवर्क से कहा, ‘ रिषभ पंत जब खेलते हैं तो वह मुझे एडम गिलक्रिस्ट की याद दिलाते हैं. हमेशा वह शॉट खेलते हैं और कभी भी किसी भी शॉट को खेलने से नहीं हिचकिचाते. यदि आपने उन्हें क्रीज पर देखें तो वह हमेशा कुछ करते रहते हैं. ‘
इससे पहले पोंटिंग ने भी पंत की जमकर सराहना की थी जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच हैं.
