- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Boy wonder Vaibhav Sooryavanshi named Duleep Trophy East Zone vice captain
Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के बने उपकप्तान
Vaibhav Sooryavanshi Vice Captain: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उनको दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है.
Published On Jul 29, 2026, 08:41 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2026, 08:41 PM IST
बिहार के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उनको दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है. जबकि टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी ईशान किशन को दी गई है. जो अगले महीने से शुरू हो रही है. सूर्यवंशी टीम में बिहार के एकमात्र खिलाड़ी हैं. जिनको ईस्ट जोन की टीम में जगह मिली है.
वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों के वर्चस्व वाली टीम में 15 वर्षीय सूर्यवंशी को अपने पहले लाल गेंद के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में ही उपकप्तान बनाए जाने को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्हें सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है. बिहार के सूर्यवंशी टीम में राज्य के एकमात्र खिलाड़ी हैं. ईस्ट जोन की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इंटरनेशनल खिलाड़ी मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद तथा भारत ए के पूर्व कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को भी शामिल किया गया है.
टीम चयन के लिए बैठक ईडन गार्डन्स में आयोजित की गई. जहां क्षेत्रीय चयनकर्ताओं ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी मुलाकात की. कप्तान किशन के अलावा झारखंड से भारत ए के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय को भी टीम में जगह मिली है.
क्या बोले बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का पूर्व क्षेत्र की टीम का उपकप्तान बनना बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है. अपने शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति परिपक्व दृष्टिकोण के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है. यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से छह सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा.
ईस्ट जोन टीम:
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जार मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार