बांग्लादेश प्रीमियर लीग में जोस बटलर ने जड़ा 119 मीटर का छक्का, तोड़ डाला गेल का रिकॉर्ड

रंगपुर राइडर्स से दूसरे क्वालिफायर में कॉमिला विक्टोरियंस 36 रनों से हारी

Edited By : Anoop Dev Singh |Dec 12, 2017, 01:06 PM IST

Published On Dec 12, 2017, 01:06 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2017, 01:06 PM IST

जोस बटलर © Getty Images
जोस बटलर © Getty Images

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में सोमवार को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला गया जिसमें रंगपुर राइडर्स और कॉमिला विक्टोरियंस का मुकाबला हुआ। इस मैच में रंगपुर राइडर्स को 36 रनों से जीत मिली और वो फाइनल में पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर कॉमिला विक्टोरियंस को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। कॉमिला विक्टोरियंस क्वालिफायर में हार जरूर गई लेकिन इस हार से पहले उसके विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक ऐसा छक्का लगाया, जिसे देख कर हर कोई हैरत में पड़ गया। जोस बटलर ने ढाका में खेले गए मैच में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया जो कि इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का है।

जोस बटलर ने रंगपुर राइडर्स के लिए खेल रहे क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने पहले क्वालिफायर मैच में खुलना टाइटंस के खिलाफ 114 मीटर का छक्का लगाया था। बटलर ने ये शानदार छक्का तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन की गेंद पर मारा। रुबेल हुसैन ने बटलर को ऑफ स्टंप के पास गेंद फेंकी जिसे उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। इस छक्के की लंबाई 119 मीटर मापी गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/wwe-superstar-john-cena-shares-rahul-dravids-post-on-his-instagram-668737″][/link-to-post]

वैसे जोस बटलर ने इस मुकाबले में 16 गेंद में 26 रनों की पारी खेली और उनकी टीम मैच भी गंवा बैठी। कॉमिला विक्टोरियंस को 20 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में वो 156 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग का फाइनल रंगपुर राइडर्स और ढाका डाइनामाइट्स से होगी। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 5.30 बजे ढाका में खेला जाएगा। जिसमें एक से बढ़कर एक बड़े हिटर्स खेलते दिखाई देंगे।

Editor's Pick