add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विवादों में आया बांग्लादेश प्रीमियर लीग, मोइनुल हक ने स्टेडियम में पी सिगरेट

स्टेडियम में सिगरेट पीना आईसीसी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नियमों के खिलाफ है

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - November 14, 2017 11:39 AM IST

बांग्लादेश प्रीमियर लीग © AFP
बांग्लादेश प्रीमियर लीग © AFP

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आए दिन कुछ ना कुछ विवाद हो रहे हैं। अब इस लीग में एक और नया विवाद जुड़ गया है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ब्रॉडकास्ट पार्टनर मोइनुल हक ने स्टेडियम में बैठकर सिगरेट भी जिसके बाद लीग फिर से विवादों में घिर गया। स्टेडियम में बैठकर सिगरेट पीना आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नियमों के खिलाफ है लेकिन हक नियमों को ताक पर रखकर स्टेडियम में सिगरेट पीते रहे। इस बार बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कई विवाद सामने आए हैं।

मशरफे मुर्तजा का (0) नंबर की जर्सी पहनना हो या फिर टीम में 5 विदेशी खिलाड़ियों का खेलना। इसके अलावा लीग की कमेंट्री के कारण भी कई बार ये लीग सुर्खियों में आ चुकी है। इस लीग में कई बड़े नाम खेल रहे हैं और हाल ही में क्रिस गेल, ब्रैंडन मैक्कलम जैसे धुरंधर भी लीग का हिस्सा बनने वाले हैं। दोनों बल्लेबाज बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि दोनों बल्लेबाज 18 नवंबर से टीम के साथ जुडेंगे और इसके बाद पूरे टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा रहेंगे।रंगपुर राइडर्स के कोच टॉम मूडी ने दोनों खिलाड़ियों के टीम के साथ जुड़ने को टीम के लिए फायदेमंद बताया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/bpl-chris-gayle-brendon-mccullum-set-to-play-together-659693″][/link-to-post]

मूडी ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में अच्छी शुरुआत बहुत जरूरी और अहम होती है। अगर टीम एक बार बड़ा स्कोर बना ले तो फिर गेंदबाजों के लिए काम आसान हो जाता है। मेरा मानना है कि मैक्कलम और गेल के आने से टीम काफी मजबूत हो जाएगी। हमारा टॉप ऑर्डर फिलहाल रन नहीं बना पा रहा है लेकिन इनके आने से हमारी टीम बहुत मजबूत हो जाएगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ियों के आने से हमारा टॉप ऑर्डर अपने रंग में आ जाएगा।’