add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2024: आईपीएल 2024 में बीआर शरत- तनुष कोटियन की हुए एंट्री, इन खिलाड़ियों की लेंगे जगह

बीआर शरत और तनुष कोटियन को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 22, 2024 2:54 PM IST

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले दो नए खिलाड़ियों की लीग में एंट्री हुई है. गुजरात टाइटंस की टीम में बीआर शरत और राजस्थान रॉयल्स की टीम में तनुष कोटियन को शामिल किया गया है. बीआर शरत चोटिल रॉबिंन मिंज और तनुष कोटियन एडम जंपा की जगह लेंगे. झारखंड के आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज कुछ दिन पहले बाइक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा ने अपना नाम वापस से लिया है.

शरत और कोटियन को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज शरत ने अब तक 20 प्रथम श्रेणी मैचों और 43 लिस्ट ए मैचों के अलावा 28 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 328 टी20 रन दर्ज हैं. वहीं कोटियन, जिन्होंने हाल ही में मुंबई के 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई अब, 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर आरआर में शामिल हुए. उन्होंने 23 टी20, 26 प्रथम श्रेणी मैच और 19 लिस्ट ए मैचों में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जंपा ने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया

एडम जम्पा ने गुरुवार को निजी कारणों से आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया. ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज जंपा 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में टीम के साथ जुड़े थे. हाल ही में जंपा ने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उनका बाहर होना राजस्थान के लिए झटका है.

बाइक दुर्घटना में घायल हुए थे मिंज

दूसरी ओर गुजरात के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज इस महीने की शुरुआत में बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए. मिंज आईपीएल का हिस्सा बनने वाले आदिवासी समुदाय के पहले खिलाड़ी बन गए थे, जब पिछले दिसंबर में खिलाड़ियों की नीलामी में टाइटंस ने उन्हें 3.6 करोड़ रुपये में चुना था. वहीं