- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Brad hogg believes jasprit bumrah lasith malinga mitchell starc as best yorker bowler 4001904
ब्रेड हॉज की नजर में जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ यार्कर फेंकने वाले गेंदबाज, इन चार को भी मिली जगह
कोरोनावायरस के चलते इन दिनों क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियां बंद हैं.
Published On Apr 16, 2020, 03:08 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2020, 03:08 PM IST
कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते जहां इन दिनों क्रिकेट पूरी तरह से ठप हो चुका है, वहीं खिलाड़ी भी टाइम पास करने के लिए तरह-तरह के तरीके इजात कर रहे हैं. युजवेंद्र चहल, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों ने फैन्स के साथ बेहद फनी वीडियो भी शेयर कर अपना समय व्यतीत किया. इसी बीच खिलाड़ी ट्विटर पर फैन्स के सवालों के जवाब देने में भी व्यस्त हैं. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेड हॉज (Brad Hogg) ने यार्कर फेंकने वाले अपने पसंदीदा पांच गेंदबाजों का खुलासा किया.
ब्रेड हॉज (Brad Hogg) ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इस फेहरिस्त में पहले स्थान पर जगह दी. इसके अलावा श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga), ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc), पाकिस्तान के हैरिस राउफ (Haris Rauf) , इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) को भी जगह दी गई है.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने करियर में महज 14 टेस्ट मैच ही खेले हैं. साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह अपने छोटे से करियर में ही भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गए हैं. वो आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज भी बन चुके हैं.
Off the top of my head. Bumrah, Malinga, Starc, Rauf, Jordan. #Hoggytime https://t.co/AKR3TxxA1y
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) April 16, 2020
यही वजह है कि कप्तान विराट कोहली की वो पहली पसंद भी हैं. हालांकि चोट से वापसी के बाद से ही वो लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंग इस वक्त अपने करियर के आखिरी दौर से गुजर रहे हैं. वो वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि टी20 क्रिकेट में मलिंगा अभी भी सक्रिय हैं.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी हैं. रिवर्स स्विंग और यार्कर डिलीवरी डालने में उनका कोई सामी नहीं है.