WATCH: 101 मीटर का छक्का लगाने के बाद घायल हुआ कैरेबियाई बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ को चोट लग गई है. वह मैदान पर फील्डिंग के दौरान भी नहीं लौटे.
Published On Jun 20, 2024, 08:55 AM IST
Last UpdatedJun 20, 2024, 08:55 AM IST
Brandon King Injury West indies vs England
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रेंडन किंग इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 के मुकाबले में चोटिल हो गए. किंग ने सेंट लूसिया में खेले जा रहे इस मैच में पहले 101 मीटर का छक्का लगाया और फिर उन्हें चोट लग गई. मैदान से बाहर जाने से पहले वह अच्छे फॉर्म में थे. वेस्टइंडीज में बुधवार की रात (भारत में गुरुवार सुबह) खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
वेस्टइंडीज ने शुरुआत काफी संभल कर की. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी अनुशासित होकर गेंदबाजी की और कैरेबियाई बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. पहले दो ओवरों में सिर्फ 13 रन बने. इसके बाद किंग ने हाथ खोलने का फैसला किया. तीसरे ओवर में उन्होंने रीस टॉपली की गेंद पर धमाकेदार शॉट लगाया. गेंद हवा पर सवार होकर सीधा जाकर छत पर लगी. यह बहुत लंबा सिक्स था जो करीब 101 मीटर दूर जाकर गिरी. गेंद जाकर पार्किंग लॉट में गिरी और अंपायरों ने नई गेंद मंगवाई.
इस शानदार सिक्स के बाद किंग्स ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में चौके लगाए. ऐसा लग रहा था कि किंग का बल्ला अब रफ्तार पकड़ चुका है. उन्होंने सैम करन की गेंद के ओवर में एक चौका लगाया. इसकी अगली ही गेंद पर किंग्स ने आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहा. लेकिन ऐसा करते ही वह मैदान पर गिर गए. ऐसा लगा जैसे उन्हें ग्रोइन इंजुरी हुई है.
फिजियो फौरन दौड़कर मैदान पर पहुंचे. हालांकि इलाज के बाद भी किंग बल्लेबाजी नहीं कर पाए. वह 13 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाकर पविलियन लौटे.
सह मेजबान वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में गुरुवार को चार विकेट पर 180 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिये कप्तान रोवमैन पावेल ने 17 गेंद में 36 रन बनाए जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 15 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे.