VIDEO: 'लड़ाई नहीं करता था, अभी Puma है तब पूमा मिलता था', कोहली ने याद किए पुराने दिन

कोहली ने 274 वनडे मैचों में 46 शतक जड़ दिये है. यह 34 साल का बल्लेबाज तीन और शतक के साथ अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी की बराबरी कर लेगा.

Edited By : Press Trust of India |May 11, 2023, 07:32 PM IST

Published On May 11, 2023, 07:32 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2023, 07:32 PM IST

Virat Kohli

@imVkohli

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना वास्तव में उनके लिए एक ‘भावुक पल’ होगा. तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतकों के साथ अपने करियर को खत्म किया था. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100वां (टेस्ट में 51 शतक) शतक था. उस समय खेल के जानकारों का मानना था कि तेंदुलकर के रिकॉर्ड को शायद ही कोई तोड़ पाये.

कोहली ने हालांकि 274 वनडे मैचों में 46 शतक जड़ दिये है. यह 34 साल का बल्लेबाज तीन और शतक के साथ अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी की बराबरी कर लेगा. कोहली से इस मुकाम तक पहुंचने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत ही भावुक पल होगा.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली, युवराज सिंह, एमसी मेरीकॉम, सुनील छेत्री, हरमनप्रीत कौर और पैरा-एथलीट अवनि लेखरा के साथ खेल परिधान एवं सामग्री बनाने वाली कंपनी प्यूमा ने ‘डिजनी प्लस हॉटस्टर’ के साथ मिलकर छह-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज तैयार की है. इसमें इन खिलाड़ियों के जीवन यात्रा के साथ फिटनेस से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है.

बचपन के दिनों के याद करते हुए कोहली ने कहा, “मैं कभी किसी से लड़ाई-वड़ाई नहीं करता था. फिजिकली लड़ने का तो कोई चांस ही नहीं. अब तो प्यूमा है हमारे पास, लेकिन तब तो पूमा मिलता था.”

 

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “खेल आपको जीवन, अनुशासन और योजना के कुछ मूल्य सिखाता है. यह आपके व्यक्तित्व को निखारता है, जिससे आप एक काबिल व्यक्ति बनते हैं. आप चाहे किसी भी पेशे में हों, खेल का महत्व बहुत है. छात्रों को सिर्फ खेलना मत सिखाओ. उन्हें छोटी से छोटी डिटेल के बारे में सिखाना महत्वपूर्ण है.”

Editor's Pick