add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जब भी मैं खेलने आता हूं... आरसीबी की धमाकेदार जीत के बाद क्या बोले विराट कोहली ?

भारतीय दिग्गज ने कहा, मेरे लिये तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है, इसलिये इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 29, 2026 3:07 PM IST

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल के 2026 सत्र की शुरूआत नाबाद अर्धशतकीय पारी से की. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की जीत में भूमिका निभाने वाले से करने वाले महान बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि नियमित अंतराल पर खेल से ब्रेक लेने से उन्हें थकान से बचने और मानसिक रूप से तरोताजा होकर वापसी करने में मदद मिली .

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से मिली जीत में कोहली ने 38 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वनडे सीरीज खेलने का लाभ मिला: कोहली

कोहली ने मैच के बाद कहा,‘ वापस यहां आकर अच्छा लग रहा है, आखिरी मैच मैने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था लेकिन हाल ही में वनडे सीरीज में जिस तरह से बल्लेबाजी की , उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली.

मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है: कोहली

अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा, मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता, मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा, हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया. सिर्फ एक ही प्रारूप खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिये तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है, इसलिये इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली.

‘जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है’

उन्होंने कहा, जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है, कभी तैयारी के बिना नहीं आता, अतिरिक्त रेस्ट से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली, अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिये योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है.

देवदत्त पडिक्कल की 26 गेंद में 61 रन की पारी को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा, मैं पावरप्ले में आक्रामक खेलना चाहता था लेकिन जब मैने उसे इस तरह खेलते देखा तो उसे अधिक स्ट्राइक देने की कोशिश की, उसने एक बेहतरीन पारी खेलकर मैच सनराइजर्स की पकड़ से बाहर कर दिया.