×

टी20 विश्व कप से पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने की संन्यास की घोषणा

ब्रेंडन मैक्कुलम का मैच के पहले ओवर में आकर ही आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाज कई दशकों तक याद किया जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 22, 2015 11:20 AM IST

ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को एक ईकाई में खेलना सिखाया © AFP
ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को एक ईकाई में खेलना सिखाया © AFP

न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद वह क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। वह उनका 101वां टेस्ट होगा, वह अपना अंतिम टेस्ट मैच उनके घरेलू मैदान क्राइसचर्च में 20 फरवरी को खेलेंगे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली वाली जाने वाली सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होगा। 34 साल के मैक्कुलम ने कहा कि इस रिटायरमेंट का मतलब है कि वह भारत में अगले साल मार्च में खेले जाने वाले विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे जिसकी घोषणा जल्द ही की जानी है। उन्होंने कहा, “आदर्श रूप से, मैं क्राइसचर्च में खेले जाने वाले टेस्ट से तुरंत पहले ही अपने संन्यास की खबर देता, लेकिन विश्व कप की टीम के चुनाव में भ्रम को खत्म करने के लिए मुझे यह फैसला अभी लेना पड़ा।” ये भी पढ़ें: ‘सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि मैं भारत के लिए खेलूंगा’: हार्दिक पांड्या

अपने लंबे-लंबे शॉट्स के लिए विश्व क्रिकेट में नाम बनाने वाले मैक्कुलम का टेस्ट मैचों में सर्वोच्च स्कोर 302 रन है। साथ ही हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों पूरे किए हैं। आशा की जा रही है कि वह अपने अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट(100 छक्के) के रिकॉर्ड को नेस्तनाबूत करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। मैक्कुलम ने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब वह अपनी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करें। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विजयी शतक लगाने वाले कीन विलियम्सन को टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है। ये भी पढ़ें: अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया

TRENDING NOW

मैक्कुलम ने हाल ही में एबी डीविलियर्स का सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैक्कुलम का 99वां टेस्ट मैच था। इन दोनों के पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम था जिन्होंने पर्दापण से लगातार 96 टेस्ट मैच खेले थे। मैक्कुलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 31 में से 11 टेस्ट जीते और 11 ड्रॉ रहे। वनडे कप्तान के रूप में उनकी कामयाबी का प्रतिशत 59.43 रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था जिसके दो साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 99 टेस्ट में 11 शतक लगाए। ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्कोर