×

ब्रैंडन मैकुलम ने वनडे क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किये

न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने मैकुलम

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - February 3, 2016 2:45 PM IST

ब्रैंडन मैकुलम वनडे क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images
ब्रैंडन मैकुलम वनडे क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम वनडे क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में ये मुकाम हासिल किया। पहले वनडे में 29 गेंदों पर 44 रन की तूफानी पारी खेलने वाले मैकुलम ने जॉन हेंस्टिंग्स की गेंद पर 36वां रन लेने के साथ ही 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव प्राप्त किया। हांलाकि मैकुलम इसके बाद विकेट पर ज्यादा देर टिक नहीं सके और अगले ओवर में जेम्स फॉकनर की यार्कर पर बोल्ड हो गए। मैकुलम ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जमाए। मैकुलम की इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में कंगारू टीम को 159 रनों की करारी मात दी। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड

मैकुलम न्यूजीलैंड के लिए 6,000 का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ये स्टीफन फ्लेमिंग और नाथन एस्टल ये कारनामा अंजाम दे चुके हैं। फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फ्लेमिंग ने 279 वनडे मैचों में 32.41 की औसत से 8,007 रन बनाए हैं। जबकि एस्टल ने 223 वनडे मैचों में 34.92 की औसत से 7090 रन बनाए हैं। इसके बाद मैकुलम का नंबर आता है, मैकुलम अब तक 258 मैचों में 30.34 की औसत से 6,008 रन बना चुके हैं। ALSO READ: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों से हराया

TRENDING NOW

Leading run-scores in One-Day Internationals (ODIs) for New Zealand
Player Matches Runs Highest Score Average
Stephen Fleming 279 8007 134* 32.41
Nathan Astle 223 7090 145* 34.92
Brendon McCullum 258 6008 166 30.34
Ross Taylor 171 5707 131* 43.9
Chris Cairns 214 4881 115 29.22

इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा रॉस टेलर 6,000 रन के आंकड़े के करीब हैं। टेलर ने 171 वनडे मैचों में 43.9 की शानदार औसत से 5707 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि टेलर जल्द ही 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।