This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ब्रेंडन मैक्कुलम ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 100 छक्के
ब्रेंडन मैक्कुलम ने रंगना हेराथ की दो लगातार गेंदों में छक्के लगाकर अपने छक्कों का शतक पूरा किया
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 13, 2015 4:47 PM IST


न्यूजीलैंड टीम के धुआंधार बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने श्रीलंका के खिलाफ डुनेडिन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट के 100 छक्के पूरे किए। मैक्कुलम ने दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए 6 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के शामिल थे। इसके पहले इस टेस्ट मैच की पहली पारी में मैक्कुलम ने 57 गेंदों में 75 रनों की धुआंधार पारी खेली थी जिसमें उन्होंने एक छक्का मुकम्मल किया था। मैक्कुलम आज कल जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज शतक के टूटने की ओर इशारा करता है। टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक संयुक्त रूप से मिस्बाह-उल-हक और विवियन रिचर्ड(56 गेंदों) के नाम है।
विश्व क्रिकेट में 100 छक्के लगाने के मामले में अब वह ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के साथ पहले नंबर पर संयुक्त रूप से काबिज हो गए हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के लगाए हैं। इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल अब तक 98 छक्के लगा चुके हैं। गिलक्रिस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन गेल अभी भी सक्रिय हैं। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 97 और भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग और कैलिस भी रिटायर हो चुके हैं।
TRENDING NOW
मजेदार बात यह है कि गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ 100वां छक्का पूरा किया था जबकि मैक्कुलम ने श्रीलंका के ही रंगना हेराथ के ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ छक्कों का सैकड़ा पूरा किया। गिलक्रिस्ट ने हालांकि मैक्कुलम की तुलना में काफी तेजी से 100वां छक्का लगाया। गिलक्रिस्ट ने 6,758 गेंदों का सामना करने के बाद छक्कों का सैकड़ा बनाया जबकि मैक्कुलम ने 9,756 गेंदों का सामना करने के बाद यह मुकाम प्राप्त किया।
