IPL 2019: ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, सभी अच्छी चीजें एक दिन खत्म होती हैं

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को 11 आईपीएल सीजन खेलने के बाद 12वें सीजन की नीलामी में खरीददार नहीं मिला।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 21, 2018, 02:24 PM IST

Published On Dec 21, 2018, 02:24 PM IST

Last UpdatedDec 21, 2018, 02:24 PM IST

Brendon Mccullum © AFP

18 दिसंबर को जयपुर में आयोजित हुई इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी में कई युवा खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट में शामिल होने का मौका मिला, वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। इन्हीं में से एक हैं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम।

आईपीएल में लय हासिल कर विश्व कप 2019 में धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोच्चि टस्कर्स, गुजरात लायंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। 11 आईपीएल सीजन का हिस्सा रहे मैक्कुलम 12वें सीजन में नजर नहीं आएंगे। हालांकि इसे लेकर वो ज्यादा परेशान नहीं हैं, उनका कहना है कि हर अच्छी चीज एक दिन खत्म हो जाती है।

आईपीएल 2019: मुंंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे ऑफ स्पिनर जयंत यादव

मैक्कुलम ने कहा, “हर अच्छी चीज एक दिन समाप्त होती ही है और मैं खुश हूं कि कई कीवी खिलाड़ियों को चुना गया है। मैं इसे लेकर चिंता नहीं कर रहा हूं। खेल में ऐसा होता रहता है। बाकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। आपको नहीं पता, आपको बिल्कुल नहीं पता कि भविष्य में क्या छुपा हुआ है।”

Editor's Pick