- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Brendon mccullum opens up on fallout with ross taylor its a bad stain on new zealand cricket 3977759
मैक्कुलम ने टेलर के खिलाफ उगला जहर, ' वो मेरा बेस्ट फ्रेंड नहीं है, उसकी कप्तानी NZC का बुरा वक्त थी'
साल 2011 में डेनियल विटोरी के बाद रॉस टेलर को न्यूजीलैंड की टीम का कप्तान बनाया गया था.
Published On Mar 22, 2020, 05:39 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2020, 05:39 PM IST
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम और टीम में उनके साथी रॉस टेलर के बीच विवाद की खबरें जगजाहिर हैं. मैक्कुलम ने इस विषय पर खुलकर बात की और साफ किया कि रॉस टेलर उनका बेस्ट फ्रेंड (अच्छा दास्त) नहीं है.
स्काय स्पोर्ट्स के पोडकास्ट से बातचीत के दौरान ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा, “साल 2011 विश्व कप के बाद डेनियल विटोरी ने कप्तानी से हटने का निर्णय किया. इसके बाद अगले कप्तानी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. रॉस टेलर कप्तानी पाने के लिए अन्य गतिविधियों में लग गए. यह काफी हैरान करने वाला था.”
ब्रैंडन मैक्कुलम ने आगे कहा, “इस घटना ने रॉस टेलर से मेरे संबंध और दोस्ती में फर्क पैदा किया. कम उम्र में मैंने रॉस टेलर के साथ काफी क्रिकेट खेला है. मैं अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान था और वो उपकप्तान. हमारे संबंध काफी अच्छे रहे थे.”
“हमें कप्तानी पाने के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना था. हमें न्यूजीलैंड क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना रोडमैप पेश करना था. मुझे नहीं पता कि हम उस वक्त आखिर कर क्या रहे थे. अगर मेरा वक्त होता तो मैं यह कहता कि इस प्रक्रिया से मुझे नहीं गुजरना है. आप रॉस टेलर को ही कप्तान बना दीजिए.”
“यह न्यूजीलैंड क्रिकेट का बुरा दौर था, जिसने मुझपर और रॉस टेलर पर काफी दबाव डाल दिया था. बाद में मुझे टेलर से कप्तानी अपने हाथों में लेनी पड़ी. मैं और रॉस टेलर बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं. उनके लिए मेरे दिल में काफी सम्मान है. उसके पास बेहद अच्छा परिवार और शानदार करियर है. उसने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है.”