इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटे ब्रेंडन मैकुलम, वनडे-टी20 में बने रहेंगे बॉस

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हैरान करने वाला ऐलान कर दिया है. ईसीबी ने टेस्ट प्रारुप से ब्रेंडन मैकुलम को हटाने की घोषणा कर दी है. जिनकी कोचिंग में इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 12, 2026, 07:38 PM IST

Published On Jul 12, 2026, 07:38 PM IST

Last UpdatedJul 12, 2026, 07:38 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को घोषणा की कि ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हट जाएंगे लेकिन वनडे और टी20 टीमों के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

यह फैसला इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने, नाइट क्लब में हुए विवाद और उसके बाद एक टेस्ट मैच के बैन के तुरंत बाद सामने आया है. मैकुलम ने स्वीकार किया कि टेस्ट टीम के हेड कोच के रूप में कार्यकाल खत्म होने से उन्हें निराशा हुई है. उनके बयान से यह भी संकेत मिला कि यह फैसला उनकी स्वेच्छा से पद छोड़ने के बजाय बोर्ड के फैसले का परिणाम है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या बोले दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की तरफ से जारी किए गए विज्ञप्ति में ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि निश्चित रूप से मुझे आगे टेस्ट टीम के साथ नहीं जुड़े रहने का अफसोस है. लेकिन मैं बोर्ड के फैसले का सम्मान करता हूं. अब मेरा पूरा ध्यान सीमित ओवरों की टीमों पर रहेगा और मैं इंग्लैंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. मैं टेस्ट टीम की सफलता की कामना करता हूं. ड्रेसिंग रूम में अपार प्रतिभा मौजूद है और यह खिलाड़ियों का बेहद खास समूह है. मैं हमेशा इन खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे इसी तरह बेहतरीन क्रिकेट खेलते रहें. मुझे विश्वास है कि वे आगे भी देश को गौरवान्वित करेंगे.

इंग्लैंड अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में नए हेड कोच के साथ उतरेगा. हाल ही में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. जबकि उसने भारत को टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त देकर दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम बनने का गौरव हासिल किया.

ईसीबी ने जारी किया बयान

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गूल्ड ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट प्रारुप से बतौर हेड कोच पद से हटने पर बोले कि ब्रेंडन ने इंग्लैंड टेस्ट टीम में नई ऊर्जा का संचार किया. उनके नेतृत्व में टीम ने कई यादगार जीत दर्ज कीं और हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं.

उन्होंने आगे कहा कि अब हमें लगता है कि टेस्ट टीम में बदलाव का यही सही समय है. क्योंकि हमारा लक्ष्य अगले साल एशेज सीरीज जीतना है. मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की टी-20 टीम इस साल टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची और हाल ही में भारत को हराकर विश्व की नंबर एक टीम बनी. वह सीमित ओवरों की टीमों के मुख्य कोच बने रहेंगे.

Editor's Pick