×

तो इसलिए लिया ब्रेंडन मैक्कुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला

ब्रेंडन मैक्कुलम ने मात्र 34 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 22, 2015 6:44 PM IST

ब्रेंडन मैक्कुलम © Getty Images
ब्रेंडन मैक्कुलम © Getty Images

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने विश्व क्रिकेट को भौंचक्का छोड़ दिया है। क्रिकेट से जुड़ा हर शख्स यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर मैक्कुलम ने मात्र 34 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय क्यों लिया। मैक्कुलम के मुताबिक वह अगले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 101वां मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। मैक्कुलम ने रिपोर्टरों को बताया कि वह चाहते तो अपने अंतिम टेस्ट मैच के कुछ दिन पहले अपने रिटायरमेंट की खबर सबको बताते लेकिन टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा जल्दी ही की जानी है और मैं किसी को भ्रम में नहीं रखना चाहता, क्योंकि मैं टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनना चाहता। इसीलिए मुझे अभी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करना पड़ी। ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की एमसीएल टिकटों की बिक्री

मैक्कुलम अपना अंतिम मैच क्राइसचर्च में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे। उन्होंने कहा, “मैं सोचता हूं कि अपने करियर का अंतिम मैच न्यूजीलैंड के क्रिकेटप्रेमियों के सामने खेलना रोमांटिक होगा।” पिछले कुछ समय से वह अपनी कमर की समस्या को लेकर बहुत परेशान थे, लेकिन मैक्कुलम ने कहा कि करियर को अलविदा कहने के लिए उनकी कमर की तकलीफ कारण नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें क्रिकेट से प्यार है लेकिन सभी अच्छी चीजों का अंत आता है। ये भी पढ़ें: जानें ब्रेंडन मैक्कुलम के बारे में 10 रोचक बातें

मुझे लगता है कि टीम को एक अगले व्यक्ति की जरूरत है। उन्होंने टीम की परिस्थिति के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि यह तो अन्य लोगों पर निर्भर करता है कि वे टीम के प्रदर्शन को कैसे रेट करते हैं लेकिन मैं मानता हूं कि जिस परिस्थिति में मैंने यह फैसला लिया है टीम तबसे बहुत बेहतर है जब मैंने टीम की कप्तानी का दायित्व संभाला था। ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद टीम के नए कप्तान केन विलियम्सन होंगे। विलियम्सन को टी20 विश्व कप 2016 के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है।

TRENDING NOW

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की एमसीएल टिकटों की बिक्री