This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम ने 18 साल बाद रग्बी में की वापसी, हुए चोटिल
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं न्यूजीलैड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम।
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - June 3, 2018 5:19 PM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम की पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज की रही है। दुनिया के खौफनाक गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले मैक्कुलम को क्या आपने रग्बी खेलते हुए कभी देखा है। मैक्कुलम 18 साल बाद शनिवार को रग्बी के मैदान में रग्बी खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने जमकर मैच का लुत्फ उठाया।
First game of Rugby for 18 years today for the United Matamata B team in the local derby. Loved it! Unfort we went down but had a lot of fun with the boys.
— Brendon McCullum (@Bazmccullum) 2 June 2018
मैक्कुलम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया टिवटर पर दी। उन्होंने अपने आधिकारिक टिवटर हैंडल पर लिखा कि 18 साल में पहली बार वह यूनाइटेड माटामाटा बी टीम के लिए मैदान में उतरे। हालांकि इस मैच में मैक्कुलम अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैक्कुलम को चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह क्लब स्तरीय मुकाबला था। बाद में अपनी चोट के बार में मैक्कुलम ने कहा कि वह ठीक हैं। उन्होंंंंने नेन
I’m ok thanks! Is it just me or are those rugby balls harder to kick these days?! @DanCarter https://t.co/vHgoD9N1W7
— Brendon McCullum (@Bazmccullum) 2 June 2018
36 वर्ष के मैक्कुलम को ग्रोइन इंजुरी हो गई। मैक्कुलन ने इस दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब वो हाईस्कूल में थे तब स्कूल में रग्बी खेलते थे।
गौरतलब है कि हाल में भारत में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में मैक्कुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हिस्सा लिया था। हालांकि इस दौरान उन्हें 6 मैच ही खेलने को मिले। मैक्कुलम ने इस दौरान 144.31 की स्ट्राइक रेट से कुल 127 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट 43 रन रहा।
