×

चोटिल ब्रैंडन मैकुलम श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे से बाहर

ब्रेंडन मैकुलम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने क्रिकेट जीवन का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 4, 2016 5:19 PM IST

ब्रेंडन मैकुलम © Getty Images
ब्रेंडन मैकुलम © Getty Images

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के अंतिम एकदिवसीय मैच से बाहर हो गए हैं। मैकुलम अभी अपनी कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं। मंगलवार को मैच माउंट माउंगानवी में खेला जाना है, लेकिन मैकुलम लगातार तीसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त मैकुलम को चोट लग गई थी। शनिवार को मैच से पहले टीम के कोच माइक हेसन ने कहा था कि मैकुलम जो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं वह श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच खेलेंगे। वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया- तीसरा टेस्ट: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द

लेकिन अब ज्यादा तकलीफ के कारण मैकुलम का अंतिम मैच में खेलना खटाई में पड़ गया है। न्यूजीलैंड टीम अगली श्रृंखला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच 25 जनवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। टीम के कोच हेसन ने मैकुलम के उस मैच तक फिट हो जाने की उम्मीद जताई है। हेसन ने कहा कि वह वास्तव में संघर्ष कर रहे हैं। जितनी हम पहले उम्मीद कर रहे थे वह उतने ज्यादा ठीक नहीं हुए हैं। ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, टीम में दो नए चेहरे शामिल

TRENDING NOW

मैकुलम घोषणा पहले से ही कर चुके हैं कि वह श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखलाओं में नहीं खेलेंगे। मैकुलम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने क्रिकेट जीवन का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी जो तीसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे वह भी अंतिम वनडे में नहीं खेलेंगे। हालांकि न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट की इस मैच में वापसी हो रही है। बाउल्ट को श्रृंखला के शुरू के 4 मैचों में आराम दिया गया था। न्यूजीलैंड श्रृंखला में पहले से ही 2-1 की बढ़त लिए हुए है। ऐसे में श्रीलंका टीम अंतिम वनडे जीतकर सीरीज को ड्रॉ करवाना चाहेगी। सीरीज का चौथा वनडे शनिवार को तेज बारिश के कारण रद्द हो गया था। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था।