add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ब्रेंडन मैक्कुलम ने तोड़ा एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड

हाल ही में मैक्कुलम ने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 100 छक्कों के एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 18, 2015 12:27 PM IST

ब्रेंडन मैक्कुलम © Getty Images
ब्रेंडन मैक्कुलम © Getty Images

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का पर्दापण से लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह मैक्कुलम का टेस्ट में पर्दापण के बाद लगातार 99वां टेस्ट है। इसके पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स(98) के नाम था। पिछले कुछ दिनों से मैक्कुलम लगातार रिकॉर्डों की झड़ी लगा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 100 छक्कों के एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। ये भी पढ़ें: सीरीज में वापसी करेगी वेस्टइंडीज- डैरेन सैमी

इसके पहले मैक्कुलम ने पर्दापण से लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा था। गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नौ सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेली और इस दौरान उन्होंने लगातार 96 टेस्ट मैच खेले। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मैक्कुलम हैमिल्टन में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में व्यस्त हैं। मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेहमान श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मैच के पहले दिन श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी श्रीलंका के कप्तान एंजलो मैथ्यूज(63) और दुसमंथा चमीरा(0) मौजूद हैं। इससे पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाजों टिम साऊदी और ट्रेंट बाउल्ट ने 2-2 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: श्रीलंका न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला पिच की परिस्थिति को देखते हुए लिया था, क्योंकि पिच पहले दिन हरी भरी थी और न्यूजीलैंड अपने चार तेज गेंदबाजों की मदद से इस पिच का भरपूर लाभ उठाना चाहती थी। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलवा नहीं किया है। तीन मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड पहले ही 1-0 से बढ़त ले चुका है। न्यूजीलैंड इस मैच में श्रीलंका को हराकर सीरीज को जीतने को आतुर है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड को मार्च 2012 से उसके घर में कोई भी नहीं हरा पाया है और उनके पास लगातार जीतों का रिकॉर्ड भी है।

ये भी पढ़ें: सीरीज में वापसी करेगी वेस्टइंडीज- डैरेन सैमी