• Home
  • News
  • Brendon Mccullum will be next coach of Kolkata Knight Riders says Kevin Pietersen after Ajinkya Rahane Team Lost To Gujarat Titans

IPL 2026: अभिषेक नायर की होगी केकेआर से छुट्टी? पीटरसन ने सुझाया अगले कोच का नाम

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सफर आईपीएल 2026 में अच्छा नहीं है. टीम के कोचिंग स्टाफ पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भविष्यवाणी कर बताया है कि केकेआर का अगल कोच कौन होगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 18, 2026, 11:31 AM IST

Published On Apr 18, 2026, 11:31 AM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 11:31 AM IST

who will be kkr new coach

who will be kkr new coach

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बहुत अच्छा नहीं जा रहा है. टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. फैंस को चिंता सताने लगी है कि टूर्नामेंट के आधे हिस्से तक पहुंचने से पहले ही कहीं यह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर न हो जाए. टीम ने अभी तक छह मैच खेले हैं और एक में भी उसे जीत नहीं मिली है. उसका एक अंक जरूर है लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बारिश के चलते रद्द होने से मिला. शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हार मिली. गुजरात टाइटंस की टीम ने पांच विकेट से हरा दिया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हुए इस मैच में केकेआर की शिकस्त के बाद कई सवाल भी खड़े हुए हैं. टीम की कप्तानी से लेकर कोचिंग तक सवालों के घेरे में है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रहाणे और नायर निशाने पर, पीटरसन ने लिया किसका नाम

कोलकाता की पांचवीं हार के बाद कोच अभिषेक नायर और कप्तान अंजिक्य रहाणे निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ अपना पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. और यह भी सवाल उठने लगे हैं क्या कोच के तौर पर यह नायर का केकेआर के साथ आखिरी सीजन हो सकता है

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उनका कहना है कि अगले आईपीएल सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के नए कोच हो सकते हैं. पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात कही. हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड की पुरुष टीम के कोच हैं और उनका कार्यकाल 2027 तक है.

कोच के तौर पर मैकलम का इंग्लैंड के साथ रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं

पीटरसन ने केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह भविष्यवाणी की है, लेकिन बतौर इंग्लैंड हेड कोच मैकुलम का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है. अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है. इसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर हो सकती है.

पहले भी केकेआर के कोच रहे हैं कीवी टीम के पूर्व कप्तान

मैकुलम के लिए केकेआर नया नहीं है. उन्होंने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी. मैकुलम केकेआर के कोच रहते हुए ही इंग्लैंड के हेड कोच नियुक्त किए गए थे.

2008 में लीग की शुरुआत हुई थी. पहला मुकाबला केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में केकेआर की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी. वह 2008 से 2010 और 2012 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे. मैकुलम 2020 से 2022 तक केकेआर के कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में केकेआर ने 2021 का फाइनल खेला था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick