Indian Premier League 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सहायक कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) का मानना है कि ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum) की इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति से ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह से बदल जाएगा. गुरुवार को मैकुलम को इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसमें उनका पहला कार्य जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से शुरू होगा.
उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट कोचिंग भूमिका के लिए मैकुलम कोलकाता के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे. यह पहली बार होगा, जब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम एक अंतर्राष्ट्रीय टीम की कोचिंग का कार्यभार संभालेंगे, वह भी रेड-बॉल क्रिकेट में.
नायर ने आईन्यूज डॉट को डॉट यूके के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि मैकुलम ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा और नई पहचान की भावना को बढ़ावा देंगे. आप इंग्लैंड को एक ऐसी टीम के रूप में पहचानेंगे जो एक निश्चित ब्रांड की क्रिकेट खेलती है और आप खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में खेलते देखेंगे.”
भारत के पूर्व क्रिकेटर नायर ने आगे बताया कि कैसे मैकुलम का सकारात्मक व्यवहार से इंग्लैंड की टेस्ट टीम को पिछले 17 मैचों में 16 हार के बाद प्रारूप में वापस पटरी पर लौटेगी.
उन्होंने कहा, “मैं कह सकता हूं कि मैकुलम सबसे सकारात्मक व्यक्ति हैं, जिससे मैं मिला हूं. मैं उनसे कहता रहता हूं कि मैं कभी भी आपकी सकारात्मकता के स्तर तक पहुंच सकता हूं.”
नायर ने स्वीकार किया कि मैकुलम द्वारा इंग्लैंड की रेड-बॉल कोचिंग की भूमिका निभाने पर आश्चर्यचकित होंगे, क्योंकि कई लोगों ने उन्हें एक सफेद गेंद वाला कोच बनने के लिए कहा था, एक ऐसा प्रारूप जहां, इंग्लैंड दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है. लेकिन उन्हें लगता है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बदलने की चुनौती ने मैकुलम को इस भूमिका की ओर खींचा होगा.
उन्होंने कहा, “मैं हैरान था कि वह सफेद के बजाय लाल गेंद के कोच बनाए गए. लेकिन वह हमेशा जीवन में चुनौती पसंद करते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें ऐसी ही चीजों को बदलने के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में स्वीकार किया है.”
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.