• Home
  • News
  • Brett lee icc women t20 world cup win could be path breaking for india 3963773

ब्रेट ली बोले- फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करूंगा लेकिन अगर टीम इंडिया चैंपियन बनी तो...

ब्रेट ली बोले-ऑस्ट्रेलिया को 16 साल की भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली शर्मा से निपटने के तरीके को ढूंढना होगा

Edited By : India.com Staff |Mar 07, 2020, 07:59 PM IST

Published On Mar 07, 2020, 07:59 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2020, 07:59 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप के फाइनल में रविवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बारी खिताबी मुकाबले में पहुंची है जबकि भारतीय टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है. इस मैच को लेकर सभी की निगाहें दोनों टीमों पर लगी हुई हैं. ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि फाइनल में वह अपनी टीम का समर्थन करेंगे लेकिन अगर भारत चैंपियन बना तो इससे क्रिकेट के जूनूनी देश में नई शुरुआत हो सकती है.

ICC Women’s T20 World Cup 2020, Final: जानिए कब और कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ली ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘एक ऑस्ट्रेलियाई के तौर पर मैं चाहूंगा कि मेग लेनिंग की टीम चैंपियन बने. लेकिन अगर भारत पहली बार चैंपियन बनता है तो पहले से ही इस खेल के जूनूनी देश में महिला क्रिकेट को लेकर कई बदलाव आ सकता है. जिस तरह की नई प्रतिभा इस खेल में आ रही है उसे देखते हुए यह बड़ी शुरुआत हो सकती है.’

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को 16 साल की भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली शर्मा से निपटने के तरीके को ढूंढना होगा. उन्होंने कहा, ‘भारत के पास शेफाली के रूप में विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी में से एक है. ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए उसे सस्ते में निपटाना होगा.’

ICC Women’s T20 World Cup 2020, Final: भारतीय प्लेइंग XI में हो सकता है 1 बदलाव

ली ने कहा, ‘मैं इस सलामी बल्लेबाज से काफी प्रभावित हूं. यह विश्वास कर पाना मुश्किल है कि वह सिर्फ 16 साल की है. वह जिस तरह से गेंद पर प्रहार करती है उससे उसका आत्मविश्वास और क्षमता दिखती है.’ भारतीय टीम ने अपने चारों लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका सेमीफाइनल मुकाबला बारिश में धुल गया था. उधर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था.

Editor's Pick