- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Brett Lee: Virat Kohli is the best batsman in world
विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं: ब्रेट ली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने बांधे विराट कोहली के तारीफों के पुल कहा रनों की भूख और टाइमिंग लाजवाब
Published On Sep 04, 2016, 02:04 PM IST
Last UpdatedSep 04, 2016, 02:04 PM IST

अपने समय में अपनी रफ्तार से दुनिया के सभी बल्लेबाजों को डराने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली इस समय भारत में हैं। तामिलनाडु प्रीमियर लीग के सिलसिले में भारत आए ली ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उनको दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया। ली ने विराट को रनों का भूखा बताया और उनके गेंद खेलने की तकनीक को भी शानदार बताया। साथ ही ली ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बारे में बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को स्पिन से निपटने का तरीका ढूढना होगा।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रूबी कांची वॉरियर्स के लिए मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं। जब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से पूछा गया कि मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कौन है? ब्रेट ली तुरंत इसका जवाब दिया विराट कोहली। ब्रेट ली ने भारत के स्टार बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा कि विराट इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनमें रन बनाने की भूख है, उनके पास शानदार तकनीक है और उनके शानदार आंकड़े उनका सपोर्ट करते हैं। विराट गेंद को बेहद शानदार तरीके से टाइम करते हैं जिसकी वजह से उनको गेंद को तेज मारने की जरूरत नहीं होती। [Also Read: दिलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेलेंगे विराट कोहली]
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की रणनीति का टीम का जिक्र करते हुए ली ने कहा कि आपको सीधी और विकेट टू विकेट गेंद करनी होगी, साथ ही गेंद को गुड लेंथ पर डालते हुए मिडिल और ऑफ स्टंप की लाइन में रखना होगा। यह आपको हर तरीके से कैच, बोल्ड, और एलबीडब्लू के द्वारा विकेट दिलाएगा। ऑस्ट्रेलिया में जहां गति और उछाल ज्यादा होता है तेज गेंदबाज अक्सर चौथे या पांचवे स्टंप(ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर) करते हैं ताकि उनके बल्ले का किनारा मिले और बल्लेबाज स्लिम में कैच दे सके।